Bihar Board Result: 10वीं या 12वीं BSEB पहले किस क्लास का रिजल्ट करेगा जारी? यहां देखें ताजा अपडेट
Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) हर साल सबसे पहले बोर्ड परीक्षा आयोजित करने और जल्द रिजल्ट जारी करने के लिए जानी जाती है। इस साल भी लाखों छात्रों को अपने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतजार है। हालाँकि, अभी तक बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट मैट्रिक से पहले जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी ताज़ा अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होंगी। छात्र यहाँ अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

कैसे होता है टॉपर वेरिफिकेशन?
बिहार बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने के बाद कुछ टॉपर्स की लिस्ट बनाई जाती है। इसके बाद इन छात्रों को पटना स्थित BSEB कार्यालय बुलाया जाता है, जहां उनका वेरिफिकेशन किया जाता है।
1. हैंडराइटिंग मिलान
टॉपर्स की आंसर शीट की लिखावट की तुलना उनके वर्तमान हैंडराइटिंग से की जाती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि उत्तर-पत्र उन्होंने ही लिखा है।
2. आईक्यू टेस्ट और मौखिक परीक्षा
हर स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) के टॉपर्स का आईक्यू टेस्ट और मौखिक परीक्षा (वाइवा-वॉयस) लिया जाता है। इसमें विषय विशेषज्ञ स्टूडेंट्स से उनके विषय से संबंधित सवाल पूछते हैं, ताकि उनकी समझ और ज्ञान का सही मूल्यांकन किया जा सके।
3. लिखित परीक्षा
कुछ मामलों में, छात्रों की योग्यता को परखने के लिए एक छोटी लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाती है। इससे टॉपर के विषय से संबंधित कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।
पिछले साल 12वीं में कौन था टॉपर?
पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में तीनों स्ट्रीम्स के टॉपर्स ये थे:
- साइंस स्ट्रीम: मृत्युंजय कुमार - 96.20% (481 अंक)
- कॉमर्स स्ट्रीम: तुषार कुमार - 96.40% (482 अंक)
- आर्ट्स स्ट्रीम: प्रिया कुमारी - 95.60% (478 अंक)
हर साल कब जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट?
पिछले पांच वर्षों में बिहार बोर्ड का रिजल्ट मार्च के महीने में ही जारी हुआ है। यहां देखें तारीखें:
- 2020: 24 मार्च
- 2021: 26 मार्च
- 2022: 16 मार्च
- 2023: 21 मार्च
- 2024: 23 मार्च
कौन करेगा बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी?
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर या बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी कर सकते हैं। संभव है कि दोनों एक साथ प्रेस कांफ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करें। हर साल बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करता है, जहां रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी घोषित की जाती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर से बचें और बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट से जुड़ी अपडेट चेक करें।












Click it and Unblock the Notifications