Bihar Board 12th Result: लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी, प्रिया कुमारी बनी कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर, देखें पूरी

Bihar Board 12th Topper: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। इन स्टूडेंट में से 6,77,921 लड़के और 6,21,431 लड़कियां थीं।

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए। इस बार साइंस में टॉप 5 में 11 विद्यार्थी, आर्ट में 5 और कॉमर्स में टॉप 5 में 8 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार तीनों संकाय मिलाकर कुल 24 विद्यार्थी टॉप 5 पोजिशन पर रहे हैं।
यह भी देखें: Bihar Board 12th Result 2024: सीवान का मृत्युंजय ने साइंस में किया टॉप, जानिए आर्ट्स और कॉर्मस का कौन रहा टॉपर

Bihar Board 12th Topper

कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने टॉप किया है। प्रिया कुमारी को 95.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसके साथ ही वो कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर बन गई हैं। सौरव कुमार 94 फीसदी अंकों के साथ टॉपर लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जबकि गुलशन कुमार, कुणाल कुमार 93.80 फीसदी अंकों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। सिमरन गुप्ता, वरुण कुमार 95.40% अंकों के साथ टॉपर लिस्ट में दूसरे स्थान पर और 95.20% अंकों के साथ प्रिंस कुमार तीसरे स्थान पर हैं।

पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस के तुषार कुमार ने 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में इंटर परीक्षा में टॉप किया है। निशि सिन्हा 94.60 प्रतिशत के साथ टॉपर लिस्ट में दूसरे और तनु कुमारी 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

साथ ही साथ पासिंघ परसेंटेज में भी इस बार सुधार हुआ है। इस साल क रिजल्ट 5 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ रहा है।
2024: 87.21% छात्र पास हुए
2023: 83.73%
2022: 80.15%
2021: 78.04%
2020: 80.59%
2019:79.76%
यह भी देखें: Bihar Board 12th Result: कुछ घंटो में जारी होगे बिहार बोर्ड 12वीं का रिज्लट! जानें चेक करने के आसान स्टेप्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+