जिस यूनिवर्सिटी से देश के पूर्व PMs ने की पढ़ाई, वहां कैसे मिलता है एडमिशन, क्या है AU का फीस स्ट्रक्चर?
Allahabad University: भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 23 सितंबर 1887 को हुई थी। यह देश के चौथे सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है और इसे 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। इसकी स्थापना सर विलियम म्योर की देखरेख में की गई थी, जिनका उद्देश्य उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना था।
यह विश्वविद्यालय छात्र राजनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, जहां से कई नामी-गिरामी नेता उभरे हैं, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा, चंद्रशेखर और विश्वनाथ प्रताप सिंह शामिल हैं। आइए जानते हैं इलाहबाद यूनिवर्सिटी से जुड़ी खास बातें साथ ही एडमिशन प्रोसेस और फीस से जुड़ी डिटेल्स।

शिक्षा और सुविधाओं में विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का एक शानदार विकल्प बन चुका है। यहां कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ष कई नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में वाई-फाई, पुस्तकालय, छात्रावास, खेल मैदान और कैंटीन जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: Bihar Board Exam: बिहार में मैट्रिक की परीक्षा शुरू, परीक्षा देने जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
विभिन्न पाठ्यक्रमों की शुल्क संरचना
- बी.ए. (नॉन-प्रैक्टिकल/प्रैक्टिकल): 3909 - 4109 रुपये प्रति वर्ष
- बी.एससी.: 8,000 - 12,000 रुपये प्रति वर्ष
- बी.टेक.: 30,000 - 40,000 रुपये प्रति वर्ष
- एमबीए: 40,000 - 50,000 रुपये प्रति वर्ष
CUET परीक्षा के माध्यम से प्रवेश
पिछले शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में प्रवेश CUET परीक्षा के माध्यम से हो रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाती है। मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है और दस्तावेज़ों के सत्यापन के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है।
उपलब्ध पाठ्यक्रम
यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग और प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों में अध्ययन किया जा सकता है।
- स्नातक स्तर पर: बीए, बीएससी, बीकॉम, बीटेक, बीएफए, बीए-एलएलबी (Hons)
- स्नातकोत्तर स्तर पर: एमए, एमएससी, एमकॉम, एमटेक, एमबीए, एमए-एलएलबी (Hons)
प्लेसमेंट और नई सुविधाएं
पिछले साल विश्वविद्यालय के 70 प्रतिशत छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट का अवसर मिला। आगामी शैक्षणिक सत्र से स्मार्ट क्लासरूम और नई प्रयोगशालाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा, ऑनलाइन शिक्षण सुविधाओं और खेल अधोसंरचना का विस्तार किया जाएगा।
विस्तृत परिसर और शैक्षणिक ढांचा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय 260 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें 50 से अधिक विभाग और 800 से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। हर साल 25,000 से अधिक छात्र यहां अध्ययन करते हैं। प्रवेश और शुल्क से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें: Jobs in Indian Post: 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 21 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती












Click it and Unblock the Notifications