Iran War Update: मोजतबा खामेनेई ने खाई बदला लेने की कसम, जारी किया नया संदेश, क्या बोले ट्रंप के लिए?

Iran War Update: अली खामेनेई को शुक्रवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उनके जनाजे से गायब रहे उनके बेटे मोजतबा खामेनेई अब दुनिया के नाम एक बड़ा संदेश दिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर की मौत का बदला लेने की बात कही है। अपने टेलीग्राम अकाउंट पर साझा किए गए एक लिखित संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने पिता की मौत का बदला लेना केवल उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे ईरान की राष्ट्रीय मांग बन चुका है। उनका यह बयान ईरान के उस रुख को दर्शाता है, जो वे इस घटना के बाद से अपनाए हुए हैं।

IRGC के सुर में मिलाय सुर

हालांकि जून में हुए सीजफायर के बाद मोजतबा का गुस्से वाला रुख थोड़ा कम हुआ था। लेकिन जैसे ही दोनों देशों में एक बार फिर जंग छिड़ी तो मोजतबा ने ये संदेश जारी कर अमेरिका को बता दिया है कि उनके इरादे क्या हैं। इसके अलावा ईरानी फोर्स IRGC जो शुरुआत से ही इसी मकसद के साथ आगे बढ़ रही है अब मोजतबा भी उसके सुर में सुर मिलाते दिख रहे हैं।

Iran War Update

अली खामेनेई की मौत और जनाजा

यह आधिकारिक बयान पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे के बाद सामने आया। गौरतलब है कि अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को हुए अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों में मारे गए थे। घटना के इतने समय बाद उन्हें दफनाया जाना इस बात का संकेत है कि देश इस नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहा था और इस प्रक्रिया में कई प्रशासनिक के साथ-साथ कूटनीतिक औपचारिकताएं शामिल थीं।

India Pakistan Relation:'हम मोदी से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे, वो अब फोन नहीं उठाते' पाकिस्तान का छलका दर्द
India Pakistan Relation:'हम मोदी से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे, वो अब फोन नहीं उठाते' पाकिस्तान का छलका दर्द

ईरान का बदला लेने की कसम

अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने संदेश में शहीद नेता की मौत का बदला लेने के संकल्प को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई और न्याय का वादा किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक और सैन्य संघर्ष को एक नए और अधिक संवेदनशील दौर में ले जा सकता है।

ट्रंप का डर और ईरान की धमकी

हाल ही में जारी नई इजरायली रिपोर्ट में दावा किया गया कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की प्लानिंग कर रहा है। जैसे ही इसकी जानकारी डोनाल्ड ट्रंप को चली तो उन्होंने अपने आधिकारिक बयान के जरिए ईरान को सीधी धमकी दे दी है। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि वे अगर मुझे मारने की कोशिश भी करते हैं तो 1000 मिसाइलें लॉक और लोडेड हैं जो फौरन ईरान पर हमला कर उसे तबाह कर देंगे।

फिलहाल दोनों तरफ से आक्रामक बयान और हमले जारी हैं और इससे इतर मिडिल ईस्ट के देश शांति समझौतों के विकल्प तलाश रहे हैं। देखना होगा ये जंग कहां जाकर रुकती है।

Narottam Mishra Ticket : 4 वजहों से कटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट! 36 साल के करियर पर BJP ने लगाया पूर्ण विराम?
Narottam Mishra Ticket : 4 वजहों से कटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट! 36 साल के करियर पर BJP ने लगाया पूर्ण विराम?

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+