फिर आया शादियों का मौसम: नवंबर-दिसंबर में विवाह के कुल 15 शुभ मुहूर्त, यह मुहूर्त अति शुभ
नई दिल्ली। अगर आप शादी करने जा रहे हैं, या फिर आपके घर में भाई, बहन, बेटा, बेटी, आदि किसी की शादी है तो जल्द से जल्द डेट फाइनल कर मैरेज हॉल, शामियाना, कैटरर, आदि की बुकिंग करवा लें, क्योंकि मुहूर्त कम होने की वजह से भीड़ बढ़ सकती है और भीड़ बढ़ने का मतलब आपको ऐन मौके पर अच्छा मैरेज हॉल नहीं मिल पायेगा क्योंकि शादियों का मौसम आ गया है। इस बार 31 अक्टूबर को हरिप्रबोधिनी एकादशी है, जिस दिन भगवान विष्णु का तुलसी से विवाह होगा। इसके कुछ दिन बाद ही सहालग में शहनाइयां बजनी शुरू हो जाएंगी। नवंबर-दिसंबर में विवाह के कुल 15 शुभ मुहूर्त हैं। बाजार में शादियों की खरीदारी शुरू हो गई है।

एक नजर अब तक का मुहूर्त...
- नवंबर महीना: 11, 12, 13, 14, 19, 23, 24, 25, 28, 29, 30 नवम्बर।
- दिसंबर महीना- इस महीने में इन तारीखों में शुभ मुहूर्त है,1, 3, 4, 9, 10, 11 दिसम्बर।
- 2018 फरवरी महीना- फरवरी में इन तारीखों में विवाह मुहूर्त है, 6, 18, 19, 20, 21 फरवरी।
- 2018 मार्च महीना- इस महीने में ये तारीखें शुभ है 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12 मार्च।












Click it and Unblock the Notifications