कन्या प्रेम राशिफल 2022 (Virgo Love Horoscope): प्यार और विश्वास से मजबूत होगा प्रेम
नई दिल्ली , 20 दिसंबर। कन्या राशि के लिए वर्ष के प्रारंभ में पंचम भाव में सूर्य, बुध, शनि की युति प्रेम जीवन में परेशानियां पैदा कर सकती है लेकिन एक-दूसरे पर प्यार और विश्वास रहेगा तो मुश्किल वक्त में भी पार्टनर आपके साथ रहेगा। परिवार और समाज के दबाव में आपको रिश्ते में थोड़े समय के लिए दूरी बनाना पड़ सकती है। मार्च-अप्रैल के बीच आप फिर एक-दूसरे के करीब आएंगे। अप्रैल से जून के बीच अपने पार्टनर के साथ किसी सुखद यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

आप एक-दूसरे के साथ रहेंगे और आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। जुलाई-अगस्त का समय थोड़ा संयम बरतने का रहेगा। इस दौरान समय की कमी से रिश्ते में थोड़ी दूरी जैसी बनेगी लेकिन यह सिर्फ अस्थायी रूप से रहेगी। अगस्त अंत का समय उन लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है जिनके जीवन में अभी तक प्रेम नहीं आया है।
यहां पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2022
आपको कोई अच्छा जोड़ीदार मिल सकता है जिसके साथ आप लंबे समय में वैवाहिक रिश्ता भी बना सकते हैं। शुक्र मंगल की दृष्टि नवंबर-दिसंबर में शुभ रहने से प्रेम संबंध फर्राटे से चलेंगे। परिवार के सहयोग से रिश्ते को वैवाहिक संबंध में भी बदला जा सकता है। इसी माह में कोई बाहरी व्यक्ति आपका रिश्ता बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है, उस पर ध्यान नहीं देना है और रिश्ते में प्यार और भरोसा कायम रखना है।
उपाय : कन्या राशि के जातक फिरोजा का पेंडेंट गले में पहनें।












Click it and Unblock the Notifications