Kanya (Virgo) Business Horoscope 2021: कारोबार सातवें आसमान पर पहुंचेगा
Kanya (Virgo) Business Horoscope 2021: पंचम में शनि-गुरु और बुध की राशि दमश में मौजूद होने के कारण कन्या राशि के कारोबारियों के लिए यह साल बेहतरीन जाने वाला है। छोटी-मोटी चुनौतियों के बावजूद आपका कारोबार फर्राटे भरेगा। जनवरी से मार्च, जुलाई से सितंबर और दिसंबर का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। साल 2021 में आपकी प्रतिष्ठा और बिजनेस में धाक बढ़ने वाली है। व्यापार विस्तार की जो भी योजनाएं बनाएंगे उनमें सफल होंगे, हालांकिकुछ बड़े प्रोजेक्ट के लिए धन का प्रबंध करने में कुछ शुरुआती परेशानी आ सकती है।
साल 2021 में यदि आप नए बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो पेपर इंडस्ट्रीज, कार्डबोर्ड, केमिकल, अनाज, खानपान, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट आदि में निवेश लाभदायक रहेगा। इनसे यदि पहले से जुड़े हुए हैं तो और भी तरक्की करेंगे। विदेशों तक अपना कारोबार फैलाएंगे। बिजनेस से हुए प्रॉफिट का निवेश दोबारा बिजनेस के विस्तार में लगाएंगे और संभव है किनई संपत्तियां आपके कब्जे में आ जाएं। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए जनवरी, सितंबर और दिसंबर 2021 श्रेष्ठ समय है।
कारोबार में निवेश सीमित मात्रा में करें
कन्या राशि के जातक इस साल स्टील, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबार में निवेश सीमित मात्रा में करें। कपड़ा, स्टेशनरी में लाभ का सौदा रहेगा। इन क्षेत्रों में साझेदारी भी कर सकते है। खासकर आपके परिवार के ही किसी सदस्य को निवेश करने के लिए तैयार करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
प्रतिस्पर्धी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे
आप जिस भी बिजनेस में आपके प्रतिस्पर्धी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपके ब्रांड और प्रोडक्ट के बारे में अनर्गल बातें फैलाकर आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। इसलिए सतर्क रहें।
यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल













Click it and Unblock the Notifications