शुक्र का धनु में गोचर, पड़ेगा Love Life पर असर, जानिए सुधरेगी या बिगड़ेगी
Venus Transit In Sagittarius 2021: शुक्र 11 दिसंबर से वृश्चिक राशि में चल रहे थे जो 4 जनवरी को प्रात: 4 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। 27 जनवरी तक शुक्र धनु राशि में गोचर करेगा, इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र का बृहस्पति की राशि धनु में भ्रमण करना प्रेम संबंधों, दांपत्य जीवन को संयम, धैर्य और सात्विकता के साथ मजबूत करेगा, रिश्तों में चल रही उठापटक थमेगी और संबंधों को मजबूत करने की दिशा में आपके प्रयास सफल होंगे। धनु और मीन राशि बृहस्पति की राशि है, इसलिए इस राशि में शुक्र का आना इन दोनों ही राशि के जातकों के प्रेम संबंधों को मजबूती प्रदान करेगा। इस राशि के प्रेमी-प्रेमिकाओं की एक-दूसरे के प्रति तड़प बढ़ेगी। इन राशियों के दंपती के बीच रिश्ता प्रगाढ़ होगा।
आइए जानते हैं सभी राशियों पर शुक्र के गोचर का प्रभाव

प्रेम संबंध संयमित रहेंगे
- मेष : शुक्र अभी तक मंगल की राशि वृश्चिक में था, इसलिए मेष व वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में अहम का टकराव चल रहा था, जो अब काफी हद तक कम होगा। आपके प्रेम संबंध संयमित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- वृषभ : शुक्र इस राशि का स्वामी है। इसलिए सकारात्मक रहते हुए आपके संबंधों को सहेजने का प्रयत्न करें। रिश्तों में दूरी समाप्त होगी और आप अपने पार्टनर के साथ एक सुखद समय बिताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर भी सफल होंगे।
- मिथुन : आपके लिए शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। परिवार, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लव पार्टनर के साथ तल्खी दूर होगी। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। धन का आगमन होगा।
- कर्क : प्रेम संबंधों में टकराव होगा। दांपत्य जीवन में अस्थिरता का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव थोड़ा और बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। नए कार्य व्यवसाय प्राप्त होंगे।

शुक्र के गोचर में नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे
- सिंह : रिश्तों के बीच किसी प्रकार का अहम न आने दें। पार्टनर पर किसी प्रकार का दबाव न बनाएं वरना बेवजह विवाद खड़ा होगा। शुक्र के गोचर में नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। पुराने संबंध सहेजने में सफल होंगे।
- कन्या : आपके लिए शुक्र का गोचर सुखद रहेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं, समृद्धि में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। पैसा आएगा।
- तुला : भाई-बंधुओं से रिश्ते सुधरेंगे। संकट में परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर सफल होंगे। दांपत्य और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, लेकिन एक-दूसरे की भावनाओं और सम्मान की कद्र करनी होगी।
- वृश्चिक : रिश्तों में चल रहा टकराव दूर होगा और अपने पार्टनर के साथ एक सुखद समय बिताएंगे। कहीं पर्यटन की योजना भी बनेगी। आर्थिक मजबूती आएगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। शुक्र द्वितीय स्थान में बैठा है।

जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा
- धनु : आर्थिक, शारीरिक, मानसिक रूप से सशक्त रहेंगे। शुक्र इसी स्थान में बैठा है। पिता की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में बनी हुई दूरी मिटेगी। जीवनसाथी के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। सुखद दांपत्य रहेगा।
- मकर : नए रिश्ते मिलने का समय है। शुक्र का गोचर आपकी प्रतिष्ठा और संयम में वृद्धि करेगा। प्रेम संबंध मजबूत होगे। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। जिन्हें अब तक प्रेम नहीं मिला है उन्हें भी मिल जाएगा।
- कुंभ : पार्टनर के साथ बनी हुई दूरी मिटाने का प्रयास करें, सफल होंगे। पार्टनर की इच्छाओं और जरूरतों को पूरी करने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर सफल होते दिख रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
- मीन : प्रेम संबंध मजबूत हो रहे हैं। जो प्रेमी-प्रेमिकाएं दूर-दूर हैं उनकी एक-दूसरे के प्रति चाह और बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। धन का आगमन होगा। आर्थिक योजनाएं साकार होंगी।
More From
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications