शुक्र मार्गी 25 जून से : निजी संबंध सुधरेंगे, मिलेगा प्रेम

नई दिल्ली। शुक्र ग्रह भोग विलास के साथ दांपत्य सुख और प्रेम संबंधों का प्रतिनिधि ग्रह है। यह ग्रह 25 जून को मार्गी होने जा रहा है। शुक्र 13 मई से वक्री चल रहा है। इस दौरान लोगों के दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में अनेक प्रकार की परेशानियां आईं। कई लोगों के विवाह टूटने तक की नौबत आ गई। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, शुक्र के मार्गी होने से इस तरह की परेशानियां दूर होने की स्थिति बनेगी। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। शुक्र इस समय वृषभ राशि में चल रहा है, 44 दिन बार मार्गी होने से लगभग सभी राशि वाले जातक राहत महसूस करेंगे।

आइए जानते हैं किस राशि के लिए शुक्र का मार्गी होना कैसा रहेगा...

 निजी संबंध सुधरेंगे, मिलेगा प्रेम

निजी संबंध सुधरेंगे, मिलेगा प्रेम

मेष राशि : इस राशि के लिए शुक्र द्वितीय धन स्थान में मार्गी होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा आपकी संपत्ति में वृद्धि के रूप में मिलेगा। आपका धन कोष बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद थमेंगे और निजी संबंधों में एक बार फिर गर्माहट आएगी। आपका कहीं प्रेम संबंध चल रहा है तो बात विवाह के निर्णय तक पहुंचेगी। जिन लोगों को अब तक कोई प्रेमी या प्रेमिका प्राप्त नहीं हुई है, तो वे पा लेंगे।

वृषभ राशि : शुक्र इसी राशि में चल रहा है। यह शुक्र की अपनी राशि है और यहां मार्गी होने का अर्थ है कि आपको समस्त प्रकार सुख मिलने वाले हैं। जिस लग्जरी लाइफ के बारे में आप सपने में सोचते रहे हैं वो आपको मिल सकती है, लेकिन परिश्रम में कमी ना करें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जिन लोगों के विवाह अब तक नहीं हुए हैं, उनके तय हो सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिकाओं का वक्त एक-दूसरे के साथ बीतेगा। तोहफों का आदान-प्रदान होगा।

मिथुन राशि : आपके लिए शुक्र व्यय स्थान यानी बारहवें भाव में मार्गी हो रहा है। निश्चित रूप से आपकी संपत्ति में तो वृद्धि होगी, लेकिन यही संपत्ति विवादों का कारण भी बन सकती है। भाई-भाई के बीच पैसों को लेकर खींचतान मच सकती है। इस समय आपको अपने बिजनेस पर फोकस करना है। निजी संबंधों में सुधार आएगा। वैवाहिक संबंधों में चल रहा संकट दूर होगा। जिन दंपतियों की तलाक की नौबत आ गई थी, वह टल जाएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।

कर्क राशि : एकादश स्थान आय भाव में शुक्र का मार्गी होना सीधे तौर पर आपके आय के साधनों में वृद्धि होने के संकेत दे रहा है। आपके वर्तमान कार्य के साथ नए कार्य जुड़ेंगे। नए बिजनेस शुरू करने का सही वक्त यही है। बात अगर निजी संबंधों की करें तो आपको एक से अधिक लव प्रपोजल मिल सकते हैं। यदि पहले से प्रेम में हैं तो पार्टनर के साथ अपने रिश्ते मजबूत होंगे। जो मनमुटाव चल रहा था वह दूर हो जाएगा। जो प्रेमी-प्रेमिका दूर थे वे फिर से करीब आएंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है।

आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी होगी

आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी होगी

सिंह राशि : दशम स्थान आजीविका का स्थान होता है। यहां शुक्र के मार्गी होने का लाभ आपको आजीविका के साधनों में बढ़ोतरी के रूप में मिलेगा। खासकर सरकारी सेवाओं से जुड़े लोग और अन्य शासकीय सेवाओं से संबद्ध लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दंपती एक सुखद जीवन का आनंद उठाएंगे। किसी वजह से जो पति-पत्नी दूर रह रहे थे उन्हें पास रहने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध सुधरेंगे लेकिन आपको अपने अहंकार और क्रोध का त्याग करना होगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे।


कन्या राशि : नवम भाग्य भाव में शुक्र का मार्गी होना सबसे ज्यादा कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित होने वाला है। आपके भाग्योदय की प्रबल संभावनाएं बन रही है। जो काम सोचेंगे और शुरू करेंगे वे पूरे होंगे। आपकी संपत्ति और जमा कोष में वृद्धि होगी। आभूषण के रूप में उपहार मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश है तो वह भी पूरी हो सकती है। शुक्र के मार्गी होने से सबसे ज्यादा लाभ आपको दांपत्य जीवन में मिलने वाला है। रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। प्रेम बढ़ेगा। कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है।


तुला राशि : अष्टम भाव में शुक्र के मार्गी होने से आपके जीवन में चल रहे संकट दूर जरूर होंगे और परेशानियों में कमी भी आएगी, लेकिन अभी भी आपको संबंधों को सुधारने के प्रयास खुद करने होंगे। प्रेम संबंधों में भी गर्माहट आएगी, अब पहले जैसी कड़वाहट तो नहीं रहेगी लेकिन अभी पूरी तरह सुधार नहीं हो पाएगा। हालांकि जिनके जीवन में अब तक प्रेम ने प्रवेश नहीं किया है, उनके दिल को कोई भा सकता है और उसके नाम से आपका दिल धड़कने लगेगा। कोई ऐसा प्रेम भरा रिश्ता मिलेगा जो जीवनभर आपका साथ देगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि में शुक्र का मार्गी होना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि सप्तम भाव आपके वैवाहिक जीवन का दर्पण है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। बिगड़े संबंध पुन: प्रेम और सौहार्द्र पूर्ण हो जाएंगे। जिन दंपतियों के रिश्ते तलाक तक पहुंच चुके थे, वह स्थिति टल जाएगी। प्रेमी-प्रेमिका के साथ बिगड़ी हुई बात बन जाएगी। नए प्रेम संबंध भी प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। नए स्टार्टअप और आय के नए स्रोत से अच्छा धन अर्जित करेंगे। यदि भूमि, भवन संपत्ति के काम करना चाहते हैं तो बेधड़क करें।

संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होगा

संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होगा

धनु राशि : सेहत को लेकर जो परेशानी आपने पिछले कुछ महीनों में झेली है, उसमें राहत मिलेगी क्योंकि शुक्र आपके लिए छठे भाव में मार्गी हो रहा है। श्ाारीरिक और मानसिक दुर्बलता दूर होगी। दांपत्य जीवन में फिर से प्रेम बढ़ेगा। अपने संबंधों को ऊर्जावान बनाने के लिए आपको उपहारों का आदान-प्रदान करना होगा। प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा। नए प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लग्जरी लाइफ का लुत्फ उठाएंगे।

मकर राशि : पंचम स्थान में शुक्र के मार्गी होने से आपकी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें भी कोई अवार्ड मिल सकता है। आय की बात करें तो यहां शुक्र का मार्गी होना आपको एक से अधिक आय के स्रोत प्रदान करेगा। आपके संचित कोष में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंध चरम पर होंगे और संभव है कि आप विवाह कर लें। जिन लोगों का प्रेम अब तक सफल नहीं हो पाया है, वे निराश न हों अब यह भी संभव हो जाएगा।

कुंभ राशि : चतुर्थ स्थान सुख भाव में शुक्र का मार्गी होना आपके भौतिक और शाही सुखों में वृद्धि करेगा। आपको राजा के समान जीवन मिलने वाला है। कहीं से अचानक बड़ी मात्रा में धन मिल सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। घर-परिवार के लिए लग्जरी आइटम खरीदेंगे। स्वर्ण खरीदने के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। विवाह टूटने की बात टल जाएगी। परिवार में महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंध परवान चढ़ेंगे। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे के साथ सुखद समय बिताएंगे। स्वयं का भवन बनवाने के योग बनेंगे।

मीन राशि : भाई बंधुओं से संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद निर्णायक स्थिति में पहुंचेगा। शुक्र के मार्गी होने का सबसे बड़ा लाभ आपको पारिवारिक संबंध की सौगात के रूप में ही मिलेगा। परिजनों से बिगड़े संबंध सुधर जाएंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा को तरक्की, बिजनेस में लाभ मिलेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध ऊर्जावान रहेंगे और आपको साथ में लंबा वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+