Vastu Tips: क्या करें यदि अपने ही घर में घबराने लगे मन, महसूस हो नकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips: अगर घर में जी घबराए तो आप सबसे पहले पूर्व दिशा से प्रात: सूर्य की रोशनी घर में आए ऐसा प्रबंध करें।

Vastu Tips

Vastu Tips: मनुष्य का घर उसके लिए सबसे बड़ा और सुखद आश्रय स्थल होता है। मनुष्य अपना घर बनाता ही इसलिए है ताकि वह अपने परिवार के साथ उसमें सुख पूर्वक रह सके। लेकिन कई बार मनुष्य अपने ही घर में सुखी नहीं रहता, अपने ही घर में उसका मन घबराता रहता है, अपने ही घर में वह अक्सर बीमार रहने लगता है, उसे अपने ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

वास्तुदोष को कैसे दूर करें

जबकि यदि वह घर से बाहर रहता है तो अच्छा अनुभव करता है। जब व्यक्ति अपने ही घर से भागने लगे तो समझिए उस घर में कुछ तो गड़बड़ है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस घर के निर्माण में वास्तु के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है। कोई न कोई वास्तुदोष उस घर में रहा जाता है। ऐसी स्थिति में क्या किया जाए, आइए जानते हैं।

देखिए, जब व्यक्ति अपने ही घर से दूर भागने का प्रयास करें, उसे अपने घर में रहने का मन न हो तो समझिए उस घर में भयंकर वास्तुदोष है। ऐसे घर में ऊर्जा का असंतुलन होता है। जिससे नकारात्मक ऊर्जा हावी हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह दब जाती है। इसके लिए सबसे पहले या तो किसी वास्तु विशेषज्ञ से मिलकर दोष का पता लगवा लेना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते तो यहां कुछ उपाय बताए जा रहे हैं उन्हें अपनाकर भी आप अपने घर का ऊर्जा संतुलन ठीक कर सकते हैं।

ये उपाय अपनाएं, सुखी रहेंगे

  • सबसे पहले अपने घर की पूर्व दिशा को ठीक कीजिए। घर की पूर्व दिशा भगवान सूर्यदेव की दिशा है और यहीं से पूरे घर का ऊर्जा चैनल संचालित होता है। पूर्व दिशा को खुला, साफ-स्वच्छ रखें। इस दिशा में टायलेट या गंदगी है तो उसे दूर करें।
  • पूर्व दिशा में क्रिस्टल की बॉल लगा दें, जिस पर सूर्य की किरणें पड़ेंगी तो बॉल से निकलने वाली किरणें पूरे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देंगी।
  • ईशान कोण में जल स्थान बनाएं। यह देव स्थान भी होता है इसलिए ईशान कोण में देव स्थान बनाएं, सुगंधित फूलों के पौधे लगाएं किंतु ध्यान रखें कंटीले पौधे न लगाएं चाहे वह फूलों के ही क्यों न हों।
  • अपने घर में नित्य प्रतिदिन कर्पूर अवश्य जलाएं। पूजा स्थान में कर्पूर से आरती करने से यह समस्या दूर हो जाएगी।
  • घर में कर्पूर-लोबान की धूप लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा का शोषण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+