Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा को ठीक करके पाएं सुख-समृद्धि का वरदान
नई दिल्ली, 16 जून।वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की समस्त दिशाओं का अपना विशेष महत्व होता है लेकिन यदि आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह निरंतर बनाए रखना चाहते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि करना चाहते हैं तो उत्तर दिशा पर विशेष स्थान देना चाहिए। उत्तर दिशा को धन-संपत्ति की दिशा कहा गया है। इस दिशा को स्वच्छ रखकर और यहां से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाकर आप अपनी आय के स्रोत में भी वृद्धि कर सकते हैं। इसके लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

उत्तर दिशा में क्या नहीं होना चाहिए
- घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। इस दिशा में गंदगी, कचरा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
- उत्तर दिशा में कंटीले पौधे, पीपल का पेड़, बरगद का पेड़ या अधिक बड़े आकार के वृक्ष नहीं लगाना चाहिए।
- उत्तरी दीवार पर हिंसक पशु-पक्षी, युद्ध के चित्र आदि नहीं लगाना चाहिए।
- विद्युत के उपकरण, भारी मशीनरी, आग से संबंधित वस्तुएं उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए।
उत्तर दिशा में क्या होना चाहिए
- उत्तर दिशा को खुला ही रखें तो ज्यादा अच्छा होता है। लेकिन यदि कोई निर्माण किया हुआ है तो पूजा घर, पढ़ाई कक्ष या लाइब्रेरी होना चाहिए।
- उत्तर दिशा में तुलसी, मनी प्लांट या क्रासुला का पौधा लगाने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
- उत्तर दिशा में फव्वारा, झरना आदि बनाया जा सकता है।
- आपके घर में जो भी कमरा उत्तर दिशा में बना हुआ हो, उसकी उत्तरी दीवार पर लक्ष्मी-कुबेर के चित्र या मूर्ति लगाने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
- उत्तरी दीवार पर बड़े से लेकर छोटे तक सभी प्रकार की मुद्राएं, नोट आदि एक फ्रेम में ज़ड़वाकर लगवाना चाहिए।
- उत्तरी दीवार पर बांसुरी, श्रीकृष्ण के चित्र आदि सुशोभित करना चाहिए। इससे परिवार में प्रेम बना रहता है।












Click it and Unblock the Notifications