Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां वरना दांपत्य जीवन हो जाएगा खराब
Vastu Tips for Bedroom: घर का शयनकक्ष वह स्थान होता है जहां पति-पत्नी के प्रेम का अंकुरण होता और वह प्रेम पल्लवित होता है। पति-पत्नी में आपसी प्रेम, सहयोग, सामंजस्य होगा तो पूरी गृहस्थी सुखमय होगी। लेकिन आजकल अनेक दंपतियों के बीच विवाह के कुछ दिन बाद ही मतभेद, मनमुटाव और विवाद होने लगते हैं।

इसका कारण उनके बेडरूम का वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तुशास्त्र में शयनकक्ष के लिए कुछ नियम बताए गए हैं, लेकिन उन अनेकों नियमों में तीन ऐसे महत्वपूर्ण नियम हैं जिनका पालन नहीं हुआ तो पति-पत्नी के बीच कभी प्रेम हो ही नहीं सकता। आइए हम आपको बताते हैं वे कौन सी तीन बातें हैं जिनका ध्यान रखना आवश्यक होता है।
दर्पण
वास्तुशास्त्र कहता है बेडरूम में दर्पण नहीं होना चाहिए। किंतु आजकल बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल और अलमारी में दर्पण लगा होता है, जो बिल्कुल गलत है। बेडरूम में अलग दर्पण लगाना भी पड़े तो इसे इस तरह एडजस्ट किया जाए या इस तरह लगाया जाए कि उसमें बेड और बेड पर सोने वालों की छवि न बने। अर्थात् दर्पण में बेड नहीं दिखना चाहिए। यदि सोते समय दर्पण में बेड दिखाई दे रहा है तो पति-पत्नी में कभी भी प्रेम नहीं हो सकता। वे किसी न किसी बात को लेकर आपस में लड़ते ही रहेंगे और उनमें तनाव बना रहेगा।
देवी-देवताओं, पितरों की तस्वीरें
बेडरूम में किसी भी देवी-देवता की तस्वीरें, मूर्ति नहीं होना चाहिए। इसके साथ आपके मृत परिजनों की तस्वीरें भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। यदि ऐसा है तो इससे भयंकर वास्तुदोष का निर्माण होता है और पति-पत्नी में हमेशा टकराव होता रहता है। बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीरें होने से घर में सुख-समृद्धि भी नहीं रहती और संतानोत्पत्ति में भी बाधा आती है।
अनावश्यक चीजें
वास्तुशास्त्र कहता है बेडरूम हमेशा साफ-सुथरा, स्वच्छ और महकदार होना चाहिए। बेडरूम में कोई भी अनावश्यक चीजें, टूटा फूटा फर्नीचर, फटे कपड़े, अटाला-कबाड़ा नहीं होना चाहिए। यदि आपके बेड के अंदर स्टोरेज बॉक्स है तो ध्यान रहे उसके अंदर अनावश्यक और अनुपयोगी चीजें बिल्कुल न रखें। ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है और इससे दांपत्य जीवन प्रभावित होता है।
बेडरूम में रोमांस बढ़ाने के उपाय
- बेडरूम में खुशबूदार पौधे रखें।
- परफ्यूम और इत्र की खूशबू से बेडरूम महकना चाहिए।
- बेडशीट खिले-खिले रंगों वाली होनी चाहिए और यह साफ स्वच्छ हों।
- बेडरूम में रोमांटिक तस्वीरें लगाई जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications