शुक्र ने किया कुंभ में प्रवेश, जानिए किन राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बूम

प्यार, आकर्षण, रोमांस और लग्जरी लाइफ के प्रतिनिधि ग्रह शुक्र ने 6 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। यह ग्रह 2 मार्च को प्रातः 11.42 बजे तक कुंभ में रहेगा फिर मीन राशि में चला जाएगा। इस ग्रह के राशि बदलने से बड़े पैमाने पर लोगों की लव लाइफ प्रभावित होगी।

Couple

नई दिल्ली। प्यार, आकर्षण, रोमांस और लग्जरी लाइफ के प्रतिनिधि ग्रह शुक्र ने 6 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। यह ग्रह 2 मार्च को प्रातः 11.42 बजे तक कुंभ में रहेगा फिर मीन राशि में चला जाएगा। इस ग्रह के राशि बदलने से बड़े पैमाने पर लोगों की लव लाइफ प्रभावित होगी। कुछ राशि वालों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन जीवन में प्रेम की नई फुहारें लेकर आने वाला है तो कुछ राशि वालों के जीवन से प्यार गायब हो सकता है। शुक्र ग्रह लग्जरी लाइफ का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इसी तरह कुछ लोगों के जीवन में धन की बरसात हो सकती है तो कुछ को भारी आर्थिक हानि भी उठाना पड़ सकती है।

शुक्र ने किया कुंभ राशि में प्रवेश

शुक्र ने किया कुंभ राशि में प्रवेश

आइये जानते हैं किस राशि वालों के लिए शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश करना कैसा रहेगा-

शुक्र ग्रह मीन राशि में उच्च का होता है।
कन्या में नीच का माना जाता है।
वृषभ और तुला इसकी अपनी राशियां हैं।
शुक्र के मित्र ग्रह हैं बुध, शनि, राहु और केतु।
शत्रु ग्रह हैं सूर्य और चंद्र।
सम ग्रह हैं मंगल और गुरु।

छह राशि वालों पर बरसेगा प्यार

छह राशि वालों पर बरसेगा प्यार

चूंकि शुक्र का मित्र ग्रह है शनि और कुंभ शनि की ही राशि है। इसलिए शनिदेव अपने मित्र शुक्र का भरपूर स्वागत करने वाले हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो शुक्र की अपनी राशि वृषभ और तुला तथा शनि की राशि मकर और कुंभ वालों के जीवन में प्यार की बरसात होने वाली है।

कन्या राशि वाले उठाएंगे प्यार का आनंद

कन्या राशि वाले उठाएंगे प्यार का आनंद

इसी तरह बुध भी शुक्र का मित्र ग्रह है इसलिए बुध की राशियां मिथुन और कन्या वाले भी प्यार और रोमांस का भरपूर आनंद उठाने वाले हैं। इन छह राशि वाले जातकों को यदि अब तक कोई लव पार्टनर नहीं मिला है तो जल्द ही इनके जीवन में प्रेम का प्रवेश होने वाला है।

रूठा प्यार जिंदगी में वापस लौटेगा

रूठा प्यार जिंदगी में वापस लौटेगा

6 फरवरी से 2 मार्च के बीच इन राशि वालों का प्यार परवान चढ़ने वाला है। जो लोग पहले से प्यार में पड़े हुए हैं उनका प्यार और मजबूत होगा। इन राशि वाले जिन लोगों का प्यार उनसे रूठा हुआ है वह जल्द ही उनके पास लौट आएगा।

रुके प्रोजेक्ट में तेजी आएगी

रुके प्रोजेक्ट में तेजी आएगी

बात अगर लग्जरी लाइफ और धन संपदा की करें तो शुक्र के राशि परिवर्तन से इन्हीं छह राशि वालों को भरपूर धन प्राप्त होने वाला है। उनके रूके प्रोजेक्ट में तेजी आएगी। पुराना पैसा लौट आएगा। कहीं पैसा निवेश कर रखा है तो उसमें लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। 6 फरवरी से 2 मार्च के बीच ये लोग लग्जरी लाइफ का लुत्फ उठाएंगे।

अब बात करते हैं शुक्र की शत्रु राशियों की

अब बात करते हैं शुक्र की शत्रु राशियों की

शुक्र के शत्रु ग्रह हैं सूर्य और चंद्र। इन दो ग्रहों से संबंधित राशियां हैं सिंह और कर्क। इन दो राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का कुंभ राशि में गोचर ठीक नहीं कहा जा सकता। इन राशि वालों को अपने लव पार्टनर से बात करते समय व्यवहार में मधुरता रखना होगी। अपनी मर्जी आप पार्टनर पर थोपेंगे तो यह बड़े विवाद का कारण बन सकता है। इन लोगों का ब्रेकअप हो सकता है। सिंह और कर्क राशि वाले जातकों को अपने पार्टनर से ऐसी कोई चीज नहीं मांगना है जिसके लिए वह तैयार न हो। संयम से काम लेंगे तो यह मुश्किल वक्त भी निकल जाएगा। जिन दंपतियों में अब तक खूब रोमांस चल रहा था, वे इस दौरान शिथिल महसूस करेंगे। उनके बीच प्यार गायब होता नजर आएगा।

लग्जरी लाइफ छिन सकती है

लग्जरी लाइफ छिन सकती है

इन दो राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर भी दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक हानि के संकेत हैं। लग्जरी लाइफ छिन सकती है। अब तक आप जिस तरह की शानदार लाइफ जी रहे हैं, वह 6 फरवरी से 2 मार्च के बीच बदलने वाली है।

आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी

आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी

शुक्र के सम ग्रह मंगल और गुरु की राशियां हैं मेष, वृश्चिक और धनु-मीन। इन चार राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि इनके जीवन में लड़ाई-झगड़ों और विवादों के बावजूद प्यार बना रहेगा। आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+