क्रिस्टल से पा सकते हैं चमचमाते काले बाल

नई दिल्ली। पाश्चात्य ज्योतिष की एक शाखा क्रिस्टल थैरेपी के रूप में जानी जाती है। इसमें विभिन्न् तरह के क्रिस्टल यानी रत्नों और उनके उपरत्नों के पत्थरों का इस्तेमाल विभिन्न् प्रकार की बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। न केवल बीमारियां बल्कि ग्रहों की बैलेंसिंग में भी इन स्टोन का प्रयोग किया जाता है। आइए आज जानते हैं क्रिस्टलों के जरिए अपने बालों की समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है। कम उम्र में बालों का सफेद होना और कमजोर होकर झड़ना ये आजकल की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। पानी की कमी, तनाव और प्रदूषण आदि के कारण भी बालों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा हो रही हैं। इस तरह की समस्या दूर करने के लिए कई तरह के क्रिस्टलों का प्रयोग किया जाता है।

सौंदर्य बढ़ाने के लिए प्रयोग में आता है ये पत्थर

सौंदर्य बढ़ाने के लिए प्रयोग में आता है ये पत्थर

1. रेड एजेट : रेड एजेट को ब्लड एजेट भी कहा जाता है। इसका रंग ऐसा दिखाई देता है जैसे दूध में हल्का सा लाल रंग डाल दिया गया हो। रीप्रोडक्टिव डिसऑर्डर दूर का काम करता है यह स्टोन। इसका उपयोग सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। रेड एजेट की माला गले में धारण करने से यह बालों को चमकदार, काला तो बनाता ही है उनका बिगड़ा हुआ टेक्सचर भी सुधारता है।
2. सिट्रिन : सिट्रिन का प्रयोग मुख्यत: त्वचा, बालों और खोपड़ी की मृत कोशिकाओं को हटाना और नई कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया को तेज करना है। सिट्रिन स्टोन लगे हेयर बैंड को यदि नियमित रूप से बालों में लगाया जाए तो इससे बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। यह त्वचा को चमकदार भी बनाता है।

काले बालों के लिए प्रयोग में आता है ये पत्थर

काले बालों के लिए प्रयोग में आता है ये पत्थर

3. ओपल : चमकदार और काले बालों के लिए ओपल सर्वश्रेष्ठ क्रिस्टल माना जाता है। बालों के झड़ने की समस्या में ओपल बेहतर तरीके से काम करता है। ओपल से बुझा हुआ पानी नियमित रूप से यदि बालों में लगाया जाए तो बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।
4. लेपिस लाजुली : यह एक खूबसूरत क्रिस्टल है। सप्ताह में एक या दो बार इस क्रिस्टल की मसाज अपनी खोपड़ी में करने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और बालो का झड़ना रूक जाता है। यह बालों को नर्म मुलायम और चिकना बनाता है। एक तरह से कंडीशनर का काम करता है।

ऐसा करने से रूकेगा बालों का झड़ना

ऐसा करने से रूकेगा बालों का झड़ना

5. सेंड स्टोन : यदि आपके बाल बहुत पतले और कमजोर हैं तथा झड़ रहे हैं तो गोल्ड और ब्लू सेंड स्टोन को हल्के हाथों से अपने बालों में मसाज करेंगे तो इससे बालों का झड़ना रूकेगा और उनमें मजबूती आएगी। बाल मोटे और काले बनेंगे।
6. हॉवलाइट : बालों के जल्दी सफेद होने का सबसे बड़ा कारण सूर्य से आने वाली अल्ट्रावॉयलेट किरणें हैं। हॉवलाइट बालों को इन्हीं हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। हॉवलाइट स्टोन से बालों की मसाज करने से बालों का सफेद होना रूक जाता है और डेंड्रफ की समस्या भी नहीं रहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+