Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अटूट संपत्ति प्रदान करता है हनुमानजी का उतरा हुआ चोला

नई दिल्ली। बल, बुद्धि, साहस, पराक्रम के देवता भगवान बजरंगबली की साधना जीवन में समस्त प्रकार के सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली होती है। कहा जाता है कि यदि केवल हनुमानजी को साध लिया तो फिर सभी देवी-देवताओं की कृपा सहज ही प्राप्त होने लगती है। हनुमानजी को प्रसन्न् करने के लिए पवित्रता, शुद्धता, सात्विकता का बड़ा महत्व है। हनुमानजी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है इसलिए आपने देखा होगा कि हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाया जाता है। जब यह चोला कई वर्षों तक एक के ऊपर एक चढ़ाया जाता है तो सिंदूर की मोटी परत हनुमानजी की मूल प्रतिमा पर जमती चली जाती है। और किसी दिन अचानक यह चोला स्वत: उतर जाता है। इसे हनुमानजी का चोला छोड़ना कहा जाता है। दरअसल यह प्रक्रिया कई वर्षों में होती है। कई लोगों की तो कई पीढ़ियां बीत जाती हैं लेकिन वे कभी हनुमानजी का चोला उतरते नहीं देख पाते। यह उन लोगों का सौभाग्य ही होता है जो यह प्रक्रिया देख पाते हैं।

चमत्कारिक होता है हनुमानजी का उतरा चोला

चमत्कारिक होता है हनुमानजी का उतरा चोला

क्या आप जानते हैं हनुमानजी का उतरा हुआ चोला कितना चमत्कारिक होता है।? इस चोले को घर में रखना अत्यंत शुभ होता है खासकर इसे धन-संपदा प्रदायक कहा गया है। यह अपने आप में एक सिद्ध वस्तु होता है। लेकिन यह चोला जब अपने आप उतरे तभी प्रयोग में लेना चाहिए, जबर्दस्ती निकाला हुआ नहीं होना चाहिए। इसके निम्न प्रयोग किए जा सकते हैं :
- हनुमानजी के उतरे हुए चोले को एक चांदी की डिब्बी में भरकर अपने घर या दुकान के लॉकर, तिजोरी में रखें। प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर इसे निकालकर हनुमानजी के सामने रखकर धूप-दीप लगाएं पूजन करें और वापस यथास्थान रख दें। इससे को अतुलनीय संपत्ति की प्राप्ति होगी। कभी धन की कमी नहीं होगी।

समाप्त होगी शत्रु बाधा

समाप्त होगी शत्रु बाधा

- यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं। बिजनेस में आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिल रही हो या आप कोई मुकदमा जीतना चाहते हैं तो हनुमानजी के उतरे हुए चोले का छोटा सा टुकड़ा लेकर इसे पीले कपड़े में बांधकर शत्रु का नाम लेकर पंचमुखी हनुमान स्तोत्र का पाठ करें। इससे शत्रु बाधा समाप्त होगी।
- घर पर या घर के किसी सदस्य को बुरी नजर लग गई हो। मन अस्थिर हो रहा हो और ऐसा लग रहा हो कि कोई नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास है तो चांदी के ताबीज में चोले का टुकड़ा भरकर अपने गले में पहनें। अच्छा लगने लगेगा। बुरी नजर हट जाएगी। घर पर बुरी नजर लगी है तो लाल कपड़े में चोले का थोड़ा का टुकड़ा बांधकर घर के मुख्य दरवाजे की चौखट पर ऊपर बांध दें।

नहीं रहता आकस्मिक दुर्घटना का अंदेशा

नहीं रहता आकस्मिक दुर्घटना का अंदेशा

- किसी कार्य विशेष में जीत, नौकरी का इंटरव्यू देने जा रहे हों या कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहे हों तो इसे अपने साथ लेकर जाएं। जीत होगी।
- हनुमानजी का उतरा हुआ चोला चांदी के ताबीज में भरकर गले में हमेशा पहनने से आकस्मिक दुर्घटना का अंदेशा नहीं रहता। भूत-प्रेत जैसी बाधाएं भी नहीं होती।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+