Surya ne badli Rashi: सूर्य ने बदली राशि, मिथुन में बना बुधादित्य-शुक्रादित्य योग, जानिए क्या होगा असर?
Sun changed its zodiac sign: सूर्य 14 जून को रात्रि में 12 बजकर 47 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसी रात में 11 बजकर 5 मिनट पर बुध भी मिथुन राशि में आने वाला है। इससे पहले 12 जून को शुक्र मिथुन राशि में आ चुका है।
इस प्रकार मिथुन राशि में सूर्य के साथ बुध और शुक्र के होने से अत्यंत शुभ बुधादित्य और शुक्रादित्य योग बन रहा है। इस योग का लाभ सभी राशि के जातकों को मिलेगा। इस दौरान मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी, वाणी और बौद्धिक चातुर्य का लाभ मिलेगा।

बुधादित्य का लाभ
सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य योग बनता है। इस योग के कारण सूर्य और बुध दोनों का संयुक्त शुभ प्रभाव मिलता है। जिन लोगों की जन्मकुंडली में ये दोनों ग्रह मजबूत और शुभ स्थिति में हैं उन्हें मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। सरकारी सेवा क्षेत्रों से जबर्दस्त लाभ होता है।
लेखन, साहित्य, पत्रकारिता, फिल्मों के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। यदि आप प्रवचनकार, प्रवक्ता, वक्ता आदि हैं तो अपनी वाणी से धन अर्जन करेंगे। विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलने वाली है।
कोई अपयश, हानि, सम्मान में कमी जैसी स्थिति बन सकती है
जिन लोगों की कुंडली में ये दोनों ग्रह या इनमें से कोई एक ग्रह ठीक नहीं है, पाप ग्रहों से घिरा हुआ है या बुध वक्री या अस्त है तो परिणाम उल्टे भी मिल सकते हैं। कोई अपयश, हानि, सम्मान में कमी जैसी स्थिति बन सकती है।
शुक्रादित्य का लाभ
शुक्रादित्य योग का सर्वाधिक लाभ दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों पर पड़ेगा। यदि जातक की जन्म कुंडली में शुक्र मजबूत है तो प्रेम विवाह के योग बनेंगे। प्रेमी-प्रेमिका साथ में अच्छा वक्त बिता पाएंगे। दांपत्य जीवन के टकराव दूर होंगे। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में मान-सम्मान के साथ वृद्धि होने के योग बनेंगे। यदि कुंडली में शुक्र कमजोर, नीच राशि में, पाप ग्रहों के साथ है तो दांपत्य जीवन कष्टमय हो सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। संबंधों में खटास आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications