Chandra Grahan 2025: होली पर लगा चंद्र ग्रहण, क्या चांद का रंग होगा लाल? क्या आने वाला है कोई बड़ा संकट?
Chandra Grahan 2025: आज पूरा भारत पूरे जोश के साथ होली का त्योहार मना रहा और आज ही साल का पहला चंद्रग्रहण भी है। हालांकि ये हमारे देश में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा है और होली के त्योहार पर भी इसका असर नहीं पड़ा है।
मालूम हो कि जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है, जिससे चंद्रमा की सतह पर छाया पड़ती है तब चंद्र ग्रहण होता है।ये खगोलीय घटना आज उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, पेरिस और मैड्रिड में दिखाई दे रही है।

यहां आंशिक रूप से नजर आया चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025)
तो वहीं कैसाब्लांका, डबलिन, लिस्बन, होनोलूलू, साओ पाउलो, ब्यूनस आयर्स, ग्वाटेमाला सिटी, रियो डी जनेरियो, टोरंटो, कराकस, सैन साल्वाडोर, मॉन्ट्रियल, सैंटो डोमिंगो, शिकागो, सेंट जॉन्स, ओटावा, न्यू ऑरलियन्स, मैक्सिको सिटी, असुनसियन, सैंटियागो, ब्रासीलिया, वाशिंगटन डीसी, ऑकलैंड, सैन फ्रांसिस्को, सुवा, लीमा और डेट्रॉइट में भी ये आंशिक रूप से नजर आया।
कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025)
14 मार्च सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।
65 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा।
भारत में नजर नहीं आएगा ग्रहण (Chandra Grahan 2025)
चंद्र ग्रहण के वक्त इंडिया में दिन है इसलिए ये हमारे देश में प्रभावी नहीं है लेकिन जो लोग इसका दीदार करना चाहते हैं वो लोग इसे नासा के Twitter handle पर देख सकते हैं।
क्या चांद का रंग होगा लाल? ( Blood Moon)
आज का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है, इस दौरान चंद्रमा का रंग लाल या गुलाबी हो जाएगा इसलिए इसे ब्लड मून (Blood Moon) कहा जाता है। इसे कुछ लोग अच्छी दृष्टि से नहीं देखते हैं, दरअसल ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक चंद्रमा के रंग परिवर्तन को आने वाले खतरे के रूप में देखा जाता है इसलिए ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है. जबकि खगोलीय वैज्ञानिकों के मुताबिक ये केवल एक घटना है, जिससे कोई नुकसान नहीं होता है।
चंद्र ग्रहण से जुड़े मिथ्य (Chandra Grahan 2025)
कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण से कुंवारों को दूर रहना चाहिए क्योंकि इसका दीदार करने से अविवाहितों की शादी में अड़चनें आती हैं।
चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देख सकते हैं?
हां, चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखा जा सकता है, इससे आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications