Surya Grahan 2026 Pregnant Women: क्या सच में सूर्य ग्रहण से गर्भवती महिलाओं को होता है खतरा? सच या भ्रम?
Surya Grahan 2026 (गर्भवती महिलाएं क्या करें): साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी मंगलवार को लगा है, राहत की बात ये है कि ये ग्रहण इंडिया में प्रभावी नहीं है इसलिए ना तो सूतक काल लगा है और ना ही इसकी वजह से पूजा पाठ बाधित हुआ लेकिन ज्योतिष विज्ञान में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है इसलिए वो भारत में दिखे या ना दिखे लेकिन इसका असर राशियों पर पड़ता है इसलिए बड़े बुजुर्ग ग्रहणकाल मे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।
खासकरके गर्भवती महिलाओं को, वो उन्हें घर से बाहर जाने और भारी काम से रोकते हैं। कहा जाता है कि ग्रहणकाल में अगर गर्भवती महिलाएं चाकू, सिलाई या कैंची से काम करती हैं तो उनके गर्भ में पलने वाले बच्चे पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है और बच्चे कटे-फटे कान के साथ पैदा होता है।

हालांकि इसका आज तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। साइंस के अनुसार ग्रहण केवल एक खगोलीय घटना है जो कि सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के एक सीध में आने पर घटती है लेकिन परिवार वाले गर्भवती महिला और होने वाले बेबी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं इसलिए वो इन बातों पालन करते हैं।
गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए घातक होता है Surya Grahan 2026
साइंस के मुताबिक जिस वक्त सू्र्य ग्रहण लगता है उस वक्त पूरे ब्रह्मांड में एनर्जी लेवल बहुत हाई होता है और बहुत सारी गैसें भी वायुमंडल में मौजूद होती है, जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए घातक होती हैं, इस दौरान अगर प्रेग्नेंट महिलाएं काम करें तो उन्हें थकान, गर्मी, जी मचलाना जैसी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए लोग उन्हे ग्रहणकाल में काम करने से रोकते हैं।
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण को नग्न आखों से नहीं देखना चाहिए
वैसे एक बात जरूर ध्यान रखने योग्य है औप वो ये कि सूर्य ग्रहण को बिना सुरक्षा के सीधे देखना आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है, चाहे महिला गर्भवती हो या नहीं। इससे आंखों की रेटिना को नुकसान हो सकता है इसलिए सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखा जाता है।
Surya Grahan 2026 के दौरान क्या करें और क्या ना करें?
सबसे अच्छा तरीका है ये ग्रहणकाल के दौरा घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें, अगर सूर्य ग्रहण देखना हो तो प्रमाणित सोलर फिल्टर या ग्रहण चश्मे का उपयोग करें। मन शांत रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।ईश्वर पर भरोसा रखें और खुद को संयमित और शांत रखने के लिए मंत्रों का जाप और ध्यान करें। अधिक तनाव से बचें और किसी भी प्रकार की घबराहट या डर से बचें, क्योंकि तनाव गर्भावस्था में नुकसानदायक हो सकता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications