Surya Grahan 2026: 37 साल बाद धनिष्ठ नक्षत्र में लगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या आने वाली है बड़ी मुसीबत?
Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगा है, हालांकि ये भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण है जो कि अंटार्कटिका, दक्षिणी महासागर और कुछ अफ्रीकी देशों में देखा जा सकेगा। मालूम हो कि ये ग्रहण कुंभ राशि के धनिष्ठ नक्षत्र में आया है, यह वलयाकार 'रिंग ऑफ फायर' कुछ राशियों पर सकारात्मक और कुछ पर निगेटिव प्रभाव डालेगा तो वहीं कुछ लोगों ने दावा किया है कि ये ग्रहण अशुभ है और कुछ देशों के लिए बुरी खबरें लेकर आ रहा है।
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक ये सूर्य ग्रहण धनिष्ठ नक्षत्र मकर और कुंभ राशि के बीच स्थित होता है और इसका स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है, इसका अर्थ ही है धनवान या समृद्ध। यह नक्षत्र संगीत, नेतृत्व क्षमता और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए लकी साबित होता है।

इस नक्षत्र में जन्मे लोग स्वाभाविक रूप से लीडरशीप क्वालिटी वाले होते हैं, तो वहीं धनिष्ठा नक्षत्र जातकों को जीवन में धन और भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होने की संभावना रहती है। ये लोग मेहनत और साहस से आर्थिक उन्नति करते हैं।
मकर और कुंभ के लिए लकी Surya Grahan 2026
ये नक्षत्र मकर और कुंभ के लिए काफी लकी होता है इसलिए इस बार सूर्य ग्रहण इन दोनों राशियों के लिए शुभ है, इन लोगों को करियर में सफलता, धनलाभ और प्रेम में सक्सेस मिल सकती है। इन दोनों राशियों के जातकों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, रचनात्मक और तकनीकी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी और धन लाभ और नए आय स्रोत बनेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह और वृषभ के लिए मुसबीत बन सकता है Surya Grahan 2026
लेकिन सिंह और वृषभ राशिवालों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि ये ग्रहण उनके अंहकार की प्रवृत्ति और क्रोध को बढ़ावा दे सकते हैं जो कि इनके करियर और परिवार दोनों के लिए अच्छा नहीं होगा, ऐसे में इन राशियों के लोगों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए, मंगल से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए और जरूरतमंदों को लाल वस्त्र या मसूर दाल का दान करना चाहिए।
Solar Eclipse 2026: 15 दिनों तक रहता है ग्रहण का प्रभाव
दयानंद शास्त्री ने कहा कि सूर्यग्रहण का प्रभाव ग्रहण लगने के 15 दिनों तक रहता है, जिन देशों में नजर आएगा, वहां जरूर कुछ प्राकृतिक आपदाएं या राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है लेकिन इसके पीछे सिर्फ कारण सूर्य ग्रहण है ये कहना पूरी तरह से सही नहीं है।
Solar Eclipse 2026: क्या है सूर्य ग्रहण का समय?
- 17 फरवरी 2026 को 3:26 PM से 7:57 PM तक
- सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट है।
- शाम 5:13 PM से 6:11 PM के बीच ग्रहण चरमपर।
Solar Eclipse 2026: कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, नामीबिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, अर्जेंटीना, चिली दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका में नजर आएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications