Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण कब? क्या भारत में दिखेगा Solar Eclipse?
Surya Grahan 2025 Kab hai: सितंबर के महीने में दो ग्रहण है, पहला 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण था जो कि भारत में नजर आया था । तो वहीं इसके बाद 21 सितंबर को साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, ये खंडग्रास सूर्य ग्रहण है जो कि रात 10.59 PM से शुरू होकर 22 सिंतबर 3:23 AM तक रहेगा।
यह खास ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में दिखेगा लेकिन ये भारत में नजर नहीं आएगा क्योंकि ग्रहणकाल के वक्त भारत में रात होगी इसलिए इसका सूतककाल भी नहीं लगेगा।

सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है लेकिन भारतीय संस्कृति में इसका धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व है। इसे शुभ-अशुभ घटनाओं का सूचक माना जाता है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह ब्रह्मांड की अद्भुत गतिविधियों का प्रमाण है, जबकि आध्यात्मिक दृष्टि से यह आत्म-चिंतन और साधना का विशेष समय माना जाता है, जिसमें कोई भी शुभ काम नहीं होते हैं।
कब होता है सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025)
जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है और सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए धरती तक नहीं पहुंच पाता, इस दौरान सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाता है। यदि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं और यदि आंशिक रूप से ढकता है तो वह आंशिक सूर्य ग्रहण कहलाता है। कभी-कभी चंद्रमा सूर्य के केंद्र को ढककर चारों ओर अंगूठी जैसा आकार बना देता है, इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
अशुभ होता है सूर्य ग्रहण! (Surya Grahan 2025)
हालांकि ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।इस समय पूजा-पाठ, मंत्रजाप और ध्यान करने से विशेष पुण्य मिलता है। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस वक्त ब्रह्मांड में काफी ऊर्जा निकलती है जो कि गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए घातक हो सकती हैं इसलिए ग्रहण काल में गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर जाने से रोका जाता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications