Surya Grahan 2024: 54 साल बाद आज दिखेगा 'पूर्ण सूर्य ग्रहण', क्या इंडिया में नजर आएगा? जानिए खास बातें
Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और मध्य रात्रि 2 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा, हालांकि ये भारत में देखा नहीं जाएगा इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा है।

आपको बता दें कि आज का ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है जो कि पूरे 54 साल बाद दिखाई देगा, इस ग्रहण को लेकर यूरोप के लोग बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।
चलिए विस्तार से बताते हैं इस ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें
- आज का सूर्य ग्रहण बहुत लंबा है। आज के ग्रहण की अवधि 5 घंटे 25 मिनट की है।
- साढ़े सात मिनट का तक पृथ्वी पर पूर्ण अंधेरा छाएगा क्योंकि सूर्य की रोशनी को पूरी तरह से चांद ढ़क लेगा।
- पूर्ण चंद्र ग्रहण वर्ष 1970 में देखा गया था और आज के बाद अब ये 2078 में देखा जाएगा।
- इस ग्रहण की वजह से अमेरिका के कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।
- सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि इस दौरान निकलने वाली हानिकारण किरणें आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं।
- आज का सूर्य ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा है।
- वैदिक धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं मानते हैं इसलिए भले ही आज का ग्रहण इंडिया में प्रभावित नहीं है लेकिन इसका असर राशियों पर पड़ता है इसलिए ग्रहण काल के दौरान इंसान को कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए।
- आज लगने वाला यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने वाला है और ये वृषभ, मकर, सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए शुभ है।
- आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा 2400 किमी की रफ्तार से सूर्य के पास से गुजरेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications