Surya ka Gocher 2024: सूर्य का गोचर आज से, मान-सम्मान में होगी वृद्धि, जानिए किस पर बरसेगा पैसा?
Surya Gochar 2024: मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, पिता का सुख और निरोगी शरीर देने वाला ग्रह सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में 16 अगस्त 2024 से गोचर प्रारंभ कर रहा है। सूर्य इस दिन सायं 7 बजकर 44 मिनट से सिंह राशि में जा रहा है।
सूर्य के स्वराशि में जाने का शुभ फल सभी राशि के जातकों को मिलने वाला है। सूर्य एक माह इस राशि में रहेगा।

आइए जानते हैं समस्त राशियों पर सूर्य के सिंह राशि में जाने का प्रभाव-
- मेष : पंचम में सूर्य का आना संतान, शिक्षा और प्रेम के लिए अत्यंत श्रेष्ठ रहने वाला है। इन सभी मामलों में आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।
- वृषभ : चतुर्थ में सूर्य के आने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। संपत्ति के अटके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। प्रेम संबंध बनेंगे।
- मिथुन : तृतीय में सूर्य आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। आर्थिक प्रगति होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा।
- कर्क : धन और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा और उसका सही जगह निवेश करेंगे। वाणी से धन कमाएंगे।
- सिंह : इसी राशि में सूर्य के आने से रोग दूर होंगे। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- कन्या : द्वादश का सूर्य मुकदमों में जीत दिलाएगा। कोई सामाजिक सम्मान मिल सकता है। धन लाभ होगा। खर्च में कमी आएगी।
- तुला : लाभ भाव में सूर्य का आना श्रेष्ठ रहेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सुख मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
- वृश्चिक : नए कामकाज मिलेंगे। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा। पिता की ओर से सुख मिलेगा। यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य सुधरेगा।
- धनु : सूर्य आपके भाग्य को मजबूत बनाएगा। नौकरी में लाभ, बिजनेस में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। प्रेम संबंध बनेंगे।
- मकर : अष्टम में सूर्य के आने से रोग बढ़ेंगे। रोगों पर खर्च होगा। अचानक घटना दुर्घटना हो सकती है। परिवार का सहयोग नहीं रहेगा।
- कुंभ : दांपत्य जीवन में सुधार आएगा किंतु स्वयं को रोग आ सकते हैं। साझेदारी के कार्यों से लाभ अर्जित करेंगे। पैसा आएगा।
- मीन : छठे भाव में सूर्य के आने से रोग दूर होंगे। बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी।












Click it and Unblock the Notifications