Sun transit in Aquarius: सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 13 फरवरी से, जानिए क्या होगा राशियों पर असर?

सूर्य के कुंभ राशि में गोचर के दौरान नित्य प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल का अ‌र्घ्य दें। प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

 Sun transit in Aquarius

Sun transit in Aquarius : सूर्य प्रत्येक 30 दिन में एक राशि से गोचर पूरा कर दूसरी में प्रवेश करता है। इस बार 13 फरवरी 2023 सोमवार को सूर्य प्रात: 9 बजकर 44 मिनट पर पुत्र शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य 14 मार्च तक इसी राशि में रहेगा और 15 मार्च को प्रात: 6.34 बजे मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के कुंभ में जाने का विभिन्न राशियों पर भिन्न भिन्न प्रभाव पड़ेगा।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : आय के नए साधन प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री, कृषि, ऑटोमोबाइल, तेल संबंधित काम से धन आएगा।
  • वृषभ : कार्यो में उन्नति मिलेगी, सरकारी सेवा क्षेत्र से लाभ, धन लाभ, नए कार्य प्राप्त होंगे। सुखों में वृद्धि होगी।
  • मिथुन : भाग्य को बल मिलेगा। अटके कार्यो को गति मिलेगी। भाई-बंधुओं से संबंध सुधरेंगे, पराक्रम में वृद्धि होगी।
  • कर्क : शारीरिक-मानसिक कष्ट आएगा। पारिवारिक क्लेश होगा। नेत्रों में चोट लगने की आशंका रहेगी। सतर्क रहें।
  • सिंह : शारीरिक बल मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। साझेदारी के कार्यो से धन लाभ, वाहन की प्राप्ति होगी।
  • कन्या : रोग और शत्रु बढ़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। परिवार में अनबन, आपके कार्यो को महत्व कम मिलेगा।
  • तुला : शिक्षा और संतान के क्षेत्र में विशेष लाभ, हालांकि प्रेम संबंधों में टकराव, दांपत्य में कष्ट का समय रहेगा।
  • वृश्चिक : सुखों में वृद्धि होगी किंतु माता को कष्ट होगा। आर्थिक-सामाजिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी।
  • धनु : पराक्रम में वृद्धि होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्य तेज गति से होंगे। कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है।
  • मकर : शारीरिक क्षमता मजबूत होगी। वाणी के प्रभाव से धन अर्जित करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी निपटरा होगा।
  • कुंभ : बल में वृद्धि, मानसिक सुख, आर्थिक कार्यो की बाधा दूर होगी। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा।
  • मीन : खर्च में वृद्धि किंतु मानसिक और शारीरिक बल प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।

क्या उपाय करें

सूर्य के कुंभ राशि में गोचर के दौरान नित्य प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल का अ‌र्घ्य दें। प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें या सूर्य के द्वादश नामों का नित्य उच्चारण, स्मरण करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+