Sun enters Cancer: सूर्य की बदलेगी चाल, जानिए क्या होगा राशियों पर प्रभाव?

Sun enters Cancer ON 16th July: सूर्य देव 16 जुलाई 2024 को चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्यदेव प्रात: 11:16 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा।

चंद्र की राशि में सूर्य के आने से सभी राशि के जातक प्रभावित होंगे। किसी के लिए यह गोचर ठीक रहेगा तो किसी के लिए ठीक नहीं रहेगा। सूर्य प्रत्येक 30 दिन में अपनी राशि बदलते हैं। कर्क में एक महीने के दौरान अनेक प्रकार से शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे।

Sun enters Cancer

क्या होगा असर

सूर्य के कर्क राशि में जाने के कारण सबसे बड़ा बदलाव मौसम में आने वाला है। कहीं तेज गर्मी तो कहीं भारी वर्षा होगी। देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना रहेगी, जबकि दक्षिणी राज्य गर्मी से बेहाल रहेंगे।

राशियों पर असर

  • मेष : सुखों की प्राप्ति होगी। माता पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन आएगा। सम्मान मिलेगा।
  • वृषभ : भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। धन आएगा और उसका उचित निवेश करेंगे। स्वास्थ्य सुधरेगा।
  • मिथुन : आपका प्रभाव प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ेगा। वाणी का प्रभाव पैदा होगा। धन आएगा। कर्ज चुकान में सफल होंगे। सेहत ठीक रहेगी।
  • कर्क : स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। नए अवसरों के साथ नई चुनौतियां भी आएंगी। पैसा आने के योग हैं।
  • सिंह : खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत ठीक रहेगी। रिश्तों में सुधार आएगा।
  • कन्या : समय शुभ रहेगा। सोचे सारे कार्य इस दौरान हो जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसा अनेक माध्यमों से मिलने वाला है।
  • तुला : नए कार्य मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। परिवार का सहयोग और सुख रहेगा। धन लाभ होगा। सुखद यात्राएं हो सकती हैं।
  • वृश्चिक : भाग्य को बल मिलेगा। मानसिक मजबूती आएगी। सेहत में सुधार आएगा। आपके सारे अटके काम पूरे हो जाएंगे।
  • धनु : काम तेजी से होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अधिक दौड़भाग न करें। दुर्घटनाओं का अंदेशा है।
  • मकर : पारिवारिक और दांपत्य रिश्ते सुधरेंगे। काम गति पकड़ेंगे। साझेदारी में काम शुरू करें लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
  • कुंभ : रोग दूर होंगे। शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। धन आएगा और खर्च भी होगा। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है।
  • मीन : प्रेम प्रगाढ़ होगा। पार्टनर के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। पैसा आएगा और सुखों पर खर्च होगा। संतान सुख मिलेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+