Sukra ka Gochar: शुक्र का हुआ गोचर, इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जमकर बरसेगा पैसा
Sukra ka Gochar: प्रेम, दांपत्य, सौंदर्य, आकर्षण, लग्जरी लाइफ, धन-संपत्ति का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 19 मई को प्रात: 8:43 बजे स्वराशि वृषभ में गोचर प्रारंभ करने जा रहा है।
वृषभ राशि में गुरु और सूर्य पहले से ही गोचर कर रहे हैं। इस प्रकार शुक्र से भी इस राशि में आ जाने से तीनों शुभ ग्रहों की त्रियुति बन रही है।

यह त्रिग्रही योग सभी राशियों पर उनके जन्मांग के अनुसार अलग-अलग प्रभाव दिखाएगा। इस त्रिग्रही के प्रभाव से लोगों में सात्विकता में वृद्धि होगी, धर्म-कर्म के कार्यों पर लोग खर्च करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी अैर अपनी संपत्ति व भौतिक सुखों में वृद्धि करने में सफल होंगे।
राशियों पर प्रभाव
मेष : इस राशि पर दूसरे भाव में त्रिग्रही युति हो रही है। आपके धन आने के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होगी और खर्च में कमी आएगी।
वृषभ : इसी राशि में बन रही त्रिग्रही युति चारों ओर से सफलता दिलाएगी। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका विवाह कर सकते हैं। धन आएगा और अपनी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि करने में सफल होंगे।
मिथुन : आपके लिए बारहवें भाव में हो रही युति धन खर्च पर लगाम लगाएगी और पैसों का निवेश करने की ओर प्रवृत्त होंगे। संपत्ति के अटके काम पूरे होने के योग हैं। शारीरिक रोग दूर होंगे। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
कर्क : एकादश भाव की त्रिग्रही युति आपके लिए सफलतादायक है। अब तक अटके हुए काम तेजी से होने लगेगी। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे और सम्मान देंगे। कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर धन कमाएंगे।
सिंह : दशम में हो रही युति अत्यंत श्रेष्ठ है। अब तक कोई रोजगार नहीं है तो नौकरी और बिजनेस मिल जाएगा। नए काम शुरू करेंगे। धन तंगी दूर करने के प्रयास सार्थक होंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्राएं करेंगे।
कन्या : आपके लिए भाग्य भाव में हो रही यह युति अत्यंत श्रेष्ठ है। भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी के चांस हैं। नए काम शुरू करना सफल रहेगा। परिवार और दांपत्य जीवन में सहयोग मिलेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। धन अनेक माध्यमों से आएगा।
तुला : अष्टम में त्रिग्रही युति आपके लिए कुछ अच्छी बातें लेकर आ रही है। इस घर के बुरे प्रभाव कम होंगे। मार्ग की अड़चन दूर होगी। काम बनने लगेंगे। किंतु इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है।
वृश्चिक : सप्तम में हो रही युति आपकी किस्मत के दरवाजे खोलने वाली है। अब तक जो काम करने के लिए भटक रहे थे वे हो जाएंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। प्रेम संबंध और दांपत्य में मजबूती आएगी। शारीरिक शिथिलता दूर होगी।
धनु : राशि स्वामी बृहस्पति की शुभ युति आपको अनेक प्रकार से लाभ देने वाली है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत होगी। खर्च में कमी आएगी। रोग दूर होंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन आएगा किंतु खर्च भी होगा। भौतिक सुविधाएं बढ़ाने में सफल होंगे।
मकर : आपके लिए पंचम में हो रही यह युति नए प्रेम संबंध की ओर अग्रसर करेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। धन आने के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। संपत्ति के अटके काम पूरे करने के प्रयास करें सफल होंगे।
कुंभ : आपके लिए यह युति सर्वश्रेष्ठ रहेगी क्योंकि यह चतुर्थ भाव में बन रही है। संपत्ति, धन, नौकरी, प्रमोशन सब कुछ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद दूर होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
मीन : तृतीय भाव में बन रही त्रिग्रही युति परिवार और दांपत्य जीवन में सहयोग बढ़ाएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रेमी-प्रेमिका विवाह बंधन में बंध सकते हैं। धन आएगा। पैतृक संपत्ति का विवाद आपके पक्ष में सुलझेगा। नई नौकरी और बिजनेस के अवसर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications