Somvati Amavasya 2026: सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य योग, मिथुन समेत इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Somvati Amavasya 2026: आज सोमवती अमावास्या का पावन दिन है, इस दिन बड़ा ग्रह परिवर्तन होने जा रहा है, जो कि बहुत सारी राशियों के लिए बदलाव लेकर आ रहा है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक आज बुद्धि के दाता बुध और मान-सम्मान के कारक सूर्य देव मिथुन राशि में एक साथ आने वाले हैं। इन दोनों शक्तिशाली ग्रहों की युति अत्यंत शुभ है क्योंकि इसकी वजह से बुधादित्य राजयोग बन रहा है।

ये योग सभी राशियों के लिए शुभ है लेकिन चार राशियों की तो किस्मत बदलने वाली है और वो चार राशियां हैं मिथुन, सिंह, कन्या और तुला। दयानंद शास्त्री के अनुसार सूर्य देव 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

Somvati Amavasya 2026

वे इस राशि में अगले एक महीने यानी 16 जुलाई 2026 की रात 11 बजकर 44 मिनट तक मौजूद रहेंगे। इसी अवधि के दौरान यह शुभ योग का प्रभाव नजर आएगा तो वहीं बुध ग्रह 22 जून 2026 की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

  • मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को इस अवधि में अपने कार्यक्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के मजबूत आसार बन रहे हैं और कार्यस्थल पर उनकी काफी सराहना होगी। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी भी अब दूर होने लगेगी और आमदनी के नए स्रोत स्थापित होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • सिंह: इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य और बुध का यह गोचर अत्यंत कल्याणकारी सिद्ध होने वाला है। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में बहुत जल्द बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जो काम काफी समय से अधूरे पड़े थे या किसी कारणवश रुके हुए थे, वे अब गति पकड़ने लगेंगे। पेशेवर जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। मान-सम्मान में भारी वृद्धि होगी।
  • कन्या: यह समय करियर और कारोबार में बेहतरीन मौके लेकर आ रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने काम को आगे बढ़ाने या नए पार्टनर्स के साथ नई डील करने का मौका मिलेगा। इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में आपके लिए बड़ी मात्रा में मुनाफे का कारण बन सकता है।
  • तुला:इस राशि वालों के जीवन में यह राजयोग उनके भाग्य को शिखर पर पहुंचाने में मदद करेगा। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को अब किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, इस शुभ योग के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को 16 जून से बड़ा आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है।परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में जा सकते हैं।

बुधादित्य राजयोग का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मबल, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाला बुधादित्य योग व्यक्ति की निर्णय क्षमता, संवाद कौशल और पेशेवर सफलता को मजबूत करने वाला माना जाता है।

यह पढ़ें:Somvati Amavasya 2026: अमावस्या पर तेल-नमक खरीदना अशुभ होता है? पंडित दयानंद ने दिया ये जवाब
यह पढ़ें:Somvati Amavasya 2026: अमावस्या पर तेल-नमक खरीदना अशुभ होता है? पंडित दयानंद ने दिया ये जवाब
यह पढ़ें:Shree Pitra Chalisa: इस चालीसा बिना अधूरी है अमावस की पूजा, कीजिए पाठ तभी मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति
यह पढ़ें:Shree Pitra Chalisa: इस चालीसा बिना अधूरी है अमावस की पूजा, कीजिए पाठ तभी मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+