Solar and Lunar Eclipse 2022: नए साल में कब-कब पड़ेंगे 'सूर्य ग्रहण' और 'चंद्र ग्रहण', जानिए यहां
नई दिल्ली, 29 दिसंबर। 'चंद्र ग्रहण' और 'सूर्य ग्रहण' वैसे तो खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष के हिसाब से ग्रहों का प्रभाव इंसान के जीवन पर पड़ता है और इसी कारण लोगों में ग्रहण को लेकर भ्रम- भय और उत्सुकता तीनों बनी रहती है।इसलिए हर कोई साल 2022 में आने वाले ग्रहणों के बारे में जानना चाहता है। तो आपको बता दें कि साल 2022 में चार ग्रहण लगने वाले हैं , जिनमें दो 'चंद्र ग्रहण' और दो 'सूर्य ग्रहण' हैं।

पहला 'सूर्य ग्रहण'
सबसे पहले बात करते हैं 'सूर्य ग्रहण' की, पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, जो कि दोपहर 12:15 बजे से शाम 04:07 बजे तक रहेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव दक्षिण/पश्चिम अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

दूसरा 'सूर्य ग्रहण'
साल 2022 को दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह भी आंशिक ग्रहण होगा। यह शाम 04:29:10 बजे शुरू होगा और 05:42:01 तक चलेगा। ये भारत,यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के दूसरे क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा।
पहला 'चंद्र ग्रहण'
अब बात चंद्र ग्रहण की, साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 15 और 16 मई को सुबह 7.02 बजे से शुरू होकर 12.20 बजे तक चलेगा। इसे साउथ-वेस्ट यूरोप, साउथ-वेस्ट एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर में देखा जा सकेगा।

दूसरा 'चंद्र ग्रहण'
साल 2022 का दूसरा आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 1:32 बजे से शाम 7.27 बजे तक रहेगा जिसे कि नॉर्थ-ईस्ट यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका में देखा जा सकेगा।
सूतक काल मान्य
साल 2022 में लगने वाले दोनों चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

'चंद्र ग्रहण' किसे कहते हैं ?
जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आती है तो उसे 'चंद्र ग्रहण' कहते हैं, इस दौरान एक सीधी रेखा बन जाती है, इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक नहीं पहुंचने देती है । आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा 'पूर्णिमा' को लगता है।
'सूर्य ग्रहण' किसे कहते हैं ?
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को 'सूर्य ग्रहण' कहा जाता है। ये हमेशा अमावस्या को होता है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications