Surya grahan 2018: अमावस्या के साथ ही लग रहा है सूतक-काल इसलिए जरूर कीजिए ये काम...

नई दिल्ली। 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा, इसे केवल अंटाकर्टिका, तस्मानिया और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 15-16 फरवरी को पड़ा था। सूर्य ग्रहण 13 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 18 मिनट 23 सेकंड से शुरू होगा, जो कि 8 बजकर 13 मिनट 5 सेकंड तक रहेगा इसका सूतक आज शाम से ही लग जाएगा।

अमावस्या के बाद ग्रहण .....

अमावस्या के बाद ग्रहण .....

ग्रहण अमावस्या के ठीक बाद लग रहा है, इस कारण इसका धार्मिक महत्व बढ़ गया है क्योंकि अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने से इंसान के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं और ग्रहण में भी दान-पु्ण्य किया जाता है इसलिए अगर इंसान अमावस्या के दिन दान ना कर पाए तो वो ग्रहण के दिन दान करके दोगुना पुण्य कमा सकता है।

गरीबों को दान करें

गरीबों को दान करें

अतः इस दिन गंगा, यमुना व सरस्वती के संगम में स्नान कर देवों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इस दिन संभवतः ब्राह्मणों को मीठा भोजन करवाकर व गरीबों को दान करके व स्वयं भी मीठा भोजन किया जाता है।

पापों और कष्टों से मुक्ति

पापों और कष्टों से मुक्ति

ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है लेकिन इसका असर लोगों के जीवन और राशियों पर पड़ेगा इस कारण इस दिन लोगों को दान-पुण्य करने को कहा जा रहा है।

ग्रहण का असर राशियों पर होता है....

ग्रहण का असर राशियों पर होता है....

ग्रहण का असर राशियों पर होता है इसलिए पंडितों के मुताबिक जो लोग ग्रहण को मानते हैं उन्हें ग्रहण के दिन खास तौर पर पूजा-अर्चना करनी चाहिए और उसके बाद गरीबों को दान करना चाहिए, गाय को रोटी खिलानी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें सुख और धन-लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+