Shukra ka Gochar: शुक्र का मिथुन में गोचर, बदलेगा रिश्तों का गणित, रहें सावधान
Shukra ka Gochar: लग्जरी लाइफ, भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, दांपत्य जीवन, यौन संबंधों का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 12 जून से अपना राशि परिवर्तन कर रहा है। शुक्र स्वराशि वृषभ को छोड़कर बुध की राशि मिथुन में सायं 6 बजकर 13 मिनट पर प्रवेश कर रहा है।
बुध चूंकि वाणी, बौद्धिक चातुर्य का प्रतिनिधि ग्रह है इसलिए बुध की राशि में शुक्र के आने से रिश्तों में बहुत तौल मोल करके बोलना पड़ेगा, रिश्तों को सहेजने के प्रति जिम्मेदार बनना होगा।

रिश्तों में पारदर्शिता रखनी होगी। इसके अलावा इस दौरान कुछ राशियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
राशियों पर असर (Effect on zodiac signs in Hindi)
- मेष : आपके लिए तृतीय स्थान में शुक्र आएगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं किंतु विवादों का सामना भी करना पड़ेगा। परिवार के साथ सहयोग बना रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुधरेगा, किंतु रिश्तों में दुराव छिपाव न करें।
- वृषभ : धन स्थान में शुक्र का आना अत्यंत लाभदायक है। नई संभावनाओं के दरवाजे खुलने वाले हैं। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंध बनेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सफल होंगे।
- मिथुन : आपके लिए शुक्र का गोचर आर्थिक लाभ की संभावनाएं बना रहा है। धन का संकट कम होगा। कर्ज मुक्ति होगी। परिवार के साथ सुखद यात्राओं पर जाएंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होने वाली है।
- कर्क : द्वादश का शुक्र खर्च करवाएगा किंतु अच्छी बात यह है कि यह खर्च आपके भौतिक सुखों पर ही होगा। परिवार की सुविधा के लिए बड़ा घर और वाहन खरीदने के योग बनेंगे। कर्ज चुकाने में सफल होंगे। लग्जरी प्रोडक्ट से जुड़े कार्यों से लाभ होगा।
- सिंह : एकादश का शुक्र लाभ देगा किंतु जो भी धन की प्राप्ति हो, उसे विवेकपूर्ण तरीके से निवेश या खर्च करना होगा अन्यथा कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। सुख पूर्वक यात्राएं करने के योग बनेंगे।
- कन्या : यह समय आपके लिए रिश्तों में संभलकर चलने का रहेगा। कुछ परेशानियां आ सकती है आपके करियर को लेकर किंतु अंतत: लाभ ही होगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में थोड़ा व्यवहार मृदु रखें।
- तुला : यह समय आपके भाग्योदय का रहेगा। नवम में शुक्र का आना अत्यंत लाभदायक रहेगा। धन अनेक माध्यमों से आएगा और उसे अपनी भौतिक सुविधाओं पर खर्च भी करेंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- वृश्चिक : आपके लिए शुक्र का गोचर आर्थिक रूप से कष्टप्रद रह सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। रोगों पर खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले फंस सकते हैं जिन पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आय के साधनों में कमी आएगी।
- धनु : यह समय संभलकर चलने का रहेगा। साझेदारी में यदि कोई काम कर रहे हैं तो उसमें पारदर्शिता रखें। मित्रों का सहयोग करना होगा। आर्थिक साझेदारी में टकराव होगा। पैसा आएगा किंतु टिकेगा नहीं। दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है।
- मकर : शत्रु आर्थिक हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक संकट बना हुआ है जो थोड़ा कम होगा। परिवार के साथ सहयोग और सामंजस्य बनाकर चलना होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।
- कुंभ : प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अनेक माध्यमों से धन आने के मार्ग खुलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से विशेष लाभ अर्जित कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपका प्रभाव शुक्र के गोचर में बढ़ने वाला है। आर्थिक प्रगति करेंगे।
- मीन : सुख स्थान में शुक्र का आना अनेक लाभ देगा। आर्थिक रूप से तो आप प्रबल बनेंगे ही, प्रेम के मामले में भी खुशकिस्मत रहेंगे। आपका प्रेम संबंध और भी मजबूत होगा। पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। धन आएगा और सुखों पर खर्च करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications