Saturn Horoscope 2021 : मकर वाले सेहत का रखें ध्यान, संघर्ष से सफलता
Saturn Horoscope 2021: वैदिक ज्योतिष में नव ग्रहों में न्यायाधीश की पदवी पर सुशोभित और दुखों के कारक शनि देव 2021 में साल भर मकर राशि में गोचर करेंगे, जो उनकी खुद की राशि है। शनि ने 20 नवंबर, 2020 को मकर में प्रवेश किया था, जिसमें वह 29 अप्रैल, 2022 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि शनि नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे। वर्ष की शुरुआत में 21 जनवरी तक शनि उत्तर आषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो सूर्य का नक्षत्र है और उसके बाद लगभग 11 महीने श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो चंद्रमा का नक्षत्र है।
142 दिन वक्री रहेंगे शनि देव
इस साल की खास बात यह है कि शनि लगभग पांच महीने यानी 142 दिन तक वक्री स्थिति में रहेंगे। शनि 11 मई, 2021 की सुबह वक्री होंगे और इसके बाद 29 सितंबर की सुबह फिर मार्गी हो जाएंगे। वहीं धनु, मकर और कुम्भ राशि पर साल भर शनि की साढ़े साती का असर भी बना रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं, उस राशि के साथ-साथ अपने से दूसरी और बारहवीं राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। वहीं जब चंद्र राशि से शनि चौथे या आठवें भाव में गोचर करते हैं तो लघुकल्याणी ढैय्या लगती है। इस प्रकार वर्ष 2021 में मिथुन और तुला राशियां लघु कल्याणी ढैय्या के प्रभाव में रहेंगी।
शनि का मकर राशि पर असर
2021 में शनि देव आपकी ही राशि में रहेंगे, जिसके स्वामी वह खुद हैं। हालांकि, आप शनि की साढ़े साती की दूसरी ढैय्या से गुजर रहे हैं। इसलिए, आपके लिए यह साल मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। इस दौरान स्वास्थ के प्रति सजग रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहने की आशंका हैं। हालांकि, इस दौरान कार्य-क्षेत्र में मेहनत करने पर निश्चित सफलता मिलेगी। व्यावसायिक उद्देश्य से दूरदराज की यात्रा फलदायी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े कामों में तेजी आ सकती है। इस दौरान आपको अचानक धन की प्राप्ति की भी संभावना है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?













Click it and Unblock the Notifications