Saturn Horoscope 2021 : कर्क को नौकरी-व्यवसाय के लिए मिलेंगे नए अवसर

Saturn Horoscope 2021 : वैदिक ज्योतिष में नव ग्रहों में न्यायाधीश की पदवी पर सुशोभित और दुखों के कारक शनि देव 2021 में साल भर मकर राशि में गोचर करेंगे, जो उनकी ही राशि है। शनि ने 20 नवंबर, 2020 को मकर में प्रवेश किया था, जिसमें वह 29 अप्रैल, 2022 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि शनि नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे। वर्ष की शुरुआत में 21 जनवरी तक शनि उत्तर आषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो सूर्य का नक्षत्र है और उसके बाद लगभग 11 महीने श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो चंद्रमा का नक्षत्र है।


142 दिन वक्री रहेंगे शनि देव

इस साल की खास बात यह है कि शनि देश लगभग पांच महीने यानी 142 दिन तक वक्री स्थिति में रहेंगे। शनि 11 मई, 2021 की सुबह वक्री होंगे और इसके बाद 29 सितंबर की सुबह फिर से मार्गी हो जाएंगे। वहीं धनु, मकर और कुम्भ राशि पर सालभर शनि की साढ़े साती का असर भी बना रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं, उस राशि के साथ-साथ अपने से दूसरी और बारहवीं राशिपर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। वहीं जब चंद्र राशि से शनि चौथे या आठवें भाव में गोचर करते हैं तो लघुकल्याणी ढैय्या लगती है। इस प्रकार वर्ष 2021 में मिथुन और तुला राशियां लघु कल्याणी ढैय्या के प्रभाव में रहेंगी।

शनि का कर्क पर असर

2021 में कर्क राशि के जातकों के लिए शनि देव साल भर सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। यह स्थिति कार्यक्षेत्र या व्यवसाय के लिए अच्छी है। इस साल जहां व्यापार या नौकरियों के लिए नए अवसर मिलेंगे, वहीं मान सम्मान में भी इजाफा होगा। हालांकि, पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। जीवन साथी के साथ तनाव या उसको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह की पूरी संभावना है। इसके साथ ही विदेश यात्रा या विदेश से लाभ होने के भी योग हैं।

यह पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+