Dhanu (Sagittarius) Career Horoscope 2022: बुलंदियों पर पहुंचेगा धनु का करियर

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। धनु राशि के जातकों का करियर साल 2022 में बुलंदियों पर पहुंच सकता है। आपकी राशि से नवम भाव का स्वामी सूर्य लग्न में ही रहेगा। इससे दो तरह से लाभ होगा। लग्न में सूर्य होने से आप आंतरिक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और दूसरा यह आपके भाग्य भाव का स्वामी भी है जो आपके आपके भाग्य को प्रबल बनाएगा। इन दोनों कारणों से आपका करियर उछाल पर रहेगा। आपको सुनहरे अवसर मिलेंगे जो आपको एक श्रेष्ठ पेशेवर बनाएंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें शानदार मौके मिलेंगे। इस दौरान आप अपने उच्चाधिकारियों को अपने अनुकूल करने में सफल होंगे जिसका लाभ आपको उन्नति के रूप में मिल सकता है।

Career Horoscope 2022 : बुलंदियों पर पहुंचेगा धनु का करियर

इस राशि के जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उन्हें भी उन्नति करने और आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। अप्रैल से शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ होगा। दशम भाव पर बृहस्पति की शुभ दृष्टि होने से कार्य गति पकड़ेंगे। जिनके पास अब तक कोई नौकरी नहीं है उन्हें भी मिल जाएगी। जो लोग पहले से जॉब में है उन्हें मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। जुलाई-अगस्त का समय कार्य में बदलाव वाला रहेगा लेकिन यह सकारात्मक रहेगा। एक ही कंपनी में रहते हुए आपके पद और जिम्मेदारियों में परिवर्तन हो सकता है।

प्यार का राशिफल 2022

बैंकिग, इंश्योरेंस, शेयर आदि की एडवायजरी के काम से जुड़े लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। बस आपको अवसरों को पहचानकर उनका पूरा लाभ लेने का प्रयास करना होगा। अक्टूबर से दिसंबर 2022 का समय लेखन, पठन, शिक्षा, मीडिया, अकाउंटिंग से जुड़े पेशेवरों के लिए लाभदायक रहेगा। इस दौरान आप मनचाहे क्षेत्र में पदार्पण कर सकते हैं और अपने वर्तमान कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं।

उपाय : बृहस्पति पिरामिड का उपयोग घर और कार्यस्थल पर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+