क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बुध के राशि परिवर्तन से शुरू हो रहा मई, इस माह राशि बदलेंगे कई बड़े ग्रह

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। मई माह की शुरुआत ज्ञान, बुद्धि, विवेक, निर्णय क्षमता, कारोबार, संक्रामक रोगों आदि के प्रतिनिधि ग्रह बुध के राशि परिवर्तन के साथ शुरू हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र और सूर्य के राशि परिवर्तन भी इस माह होने वाले हैं। इस सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव प्रकृति, पर्यावरण, राजनीति, देश की अर्थव्यवस्था, रोग, मनुष्यों आदि पर होने वाला है। इसी माह 23 मई से शनि वक्री हो रहा है।

इस माह राशि बदलेंगे कई बड़े ग्रह, जानिए क्या होगा असर

आइए जानते हैं विस्तार से-

सूर्य वृषभ में

सूर्य वर्तमान में मेष राशि में चल रहा है। यह 14 मई शुक्रवार को रात्रि 11.41 बजे वृषभ राशि में गोचर प्रारंभ करेगा। सूर्य का शुक्र की राशि में गोचर करना लोगों को शारीरिक, मानसिक दृष्टि से मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। नेत्र और मस्तिष्क संबंधी रोग बढ़ेंगे। आय प्रभावित होगी। पृथ्वी पर ताप में वृद्धि होगी।

बुध दो बार बदलेगा राशि

बुध का राशि परिवर्तन मई माह में दो बार होने वाला है। माह के पहले ही दिन 1 मई शनिवार को प्रात: 5.49 बजे यह वृषभ राशि में गोचर प्रारंभ करेगा, वहीं माह का दूसरा राशि परिवर्तन 26 मई को होगा। बुध 26 मई बुधवार को प्रात: 9.26 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। बुध का वृषभ में गोचर कारोबारियों के लिए परेशानी पैदा करेगा। वहीं स्वराशि मिथुन में जाना सर्वत्र शुभता में वृद्धि करेगा। 26 मई के बाद से लोग राहत महसूस करेंगे। रोगों में कमी आएगी। व्यापार-व्यवसाय रफ्तार पकड़ेगा।

इस माह राशि बदलेंगे कई बड़े ग्रह, जानिए क्या होगा असर

शुक्र दो बार बदलेगा राशि

मई माह में शुक्र भी दो बार अपनी राशि बदलेगा। शुक्र का पहला राशि परिवर्तन 4 मई मंगलवार को दोपहर 1.39 बजे होगा। इस दिन शुक्र वृषभ राशि में जाएगा। दूसरा परिवर्तन 29 मई शनिवार को होगा। इस रात्रि में 12.13 बजे शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र का दो बार राशि बदलना मिलाजुला प्रभाव देगा। आर्थिक रूप से लोग संकट में रहेंगे। स्थायी आय की कमी रहेगी। निजी संबंधों पर असर पड़ेगा।

यह पढ़ें: ग्रहों की होती है पांच अवस्थाएं, उन्हीं के अनुसार देते हैं फलयह पढ़ें: ग्रहों की होती है पांच अवस्थाएं, उन्हीं के अनुसार देते हैं फल

इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन

  • बुध : 1 मई शनिवार को प्रात: 5.49 बजे से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। 26 मई बुधवार को प्रात: 9.26 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
  • शुक्र : 4 मई मंगलवार को दोपहर 1.39 बजे से वृषभ राशि में गोचर करेगा। यह 29 मई शनिवार को रात्रि 12.13 बजे से मिथुन में।
  • सूर्य : 14 मई शुक्रवार रात्रि 11.41 बजे वृषभ राशि में गोचर करेगा
इस माह राशि बदलेंगे कई बड़े ग्रह, जानिए क्या होगा असर

ये नहीं बदलेंगे

  • मंगल : 14 अप्रैल से मिथुन राशि में चल रहा है। यह 2 जून बुधवार को प्रात: 7.17 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
  • गुरु : 6 अप्रैल से कुंभ राशि में चल रहा है जो 14 सितंबर 2021 मंगलवार को प्रात: 11.43 बजे तक इसी राशि में रहेगा।
  • शनि : शनि मकर राशि में चल रहा है। इस साल शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन शनि 23 मई रविवार को दोपहर 2.50 बजे वक्री होगा। यह 11 अक्टूबर सोमवार प्रात: 7.48 बजे तक वक्री रहेगा। कुल वक्री अवधि 141 दिन।
  • राहू-केतु : इस वर्ष राहू-केतु का कोई राशि परिवर्तन नहीं है। राहू वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करता रहेगा।

Comments
English summary
Planetary transits 2021: May begin with Mercury Retrograde, Everything You Need to Know, here is full details.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X