Palmistry: लव लाइफ को कमजोर बना सकता है जीवनरेखा पर बना द्वीप

What Your Palm Lines Can Reveal About Your Love Life: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में मौजूद विभिन्न पर्वतों, रेखाओं और चिन्हों के आधार पर भविष्य कथन किया जाता है। इनमें अनेक प्रकार के चिन्ह होते हैं जैसे वर्ग, क्रॉस, द्वीप, तिल, जाल या विशेष प्रकार के चिन्ह। इन चिन्हों में से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ होते हैं। कई बार अलग-अलग रेखाओं पर होने वाले एक ही प्रकार के चिन्ह शुभ-अशुभ दोनों हो सकते हैं।

Palmistry: लव लाइफ को कमजोर बना सकता है जीवनरेखा पर बना द्वीप

जैसा कि नाम से ही ज्ञात है द्वीप एक समुद्र के बीच स्थित टापू होता है। इसी प्रकार का चिन्ह हथेली में दिखाई दे तो यह शुभ नहीं माना जाता है। द्वीप जिस रेखा या पर्वत पर होता है वहां अशुभ फल पैदा करता है। यह उस रेखा या पर्वत के प्रभाव को कमजोर कर देता है।

आइए आज हम जानते हैं द्वीप के बारे में..

  • तर्जनी अंगुली के मूल में बृहस्पति पर्वत होता है। यदि द्वीप का चिन्ह इस पर्वत पर हो तो व्यक्ति का आत्मविश्वास अत्यंत कमजोर होता है। ऐसे व्यक्ति को स्वयं पर ही भरोसा नहीं होता है।
  • मध्यमा अंगुली के मूल में शनि पर्वत होता है। यदि द्वीप का चिन्ह शनि पर्वत पर हो तो व्यक्ति के काम बड़ी परेशानियों के बाद धीमी गति से होते हैं।
  • अनामिका अंगुली के मूल में सूर्य पर्वत होता है। यदि इस पर्वत पर द्वीप का चिन्ह हो तो व्यक्ति निराशावादी होता है। स्वभाव से चिड़चिड़ा होता है और इसे सफलता मुश्किल से मिलती है।
  • कनिष्ठिका अंगुली के मूल में बुध पर्वत होता है। यदि इस पर्वत पर द्वीप हो तो व्यक्ति को व्यावसायिक हानि होती है। अपने कार्यो के कारण व्यक्ति समाज में निंदा का शिकार होता है।
  • अंगूठे के मूल में शुक्र पर्वत पर द्वीप होने पर व्यक्ति का पारिवारिक जीवन हमेशा खराब रहता है। आर्थिक दृष्टि से भी कमजोर होता है।
  • चंद्र पर्वत पर द्वीप का चिन्ह होने से व्यक्ति का स्वभाव क्रूर होता है। वह अच्छे बुरे में फर्क नहीं करता है। अपराधी किस्म के ऐसे व्यक्ति होते हैं।
  • जीवन रेखा पर द्वीप का चिन्ह होना सेक्स लाइफ के लिए ठीक नहीं होता है। व्यक्ति सेक्स में कमजोर होता है।
  • मस्तिष्क रेखा पर द्वीप होना मानसिक अस्थिरता का परिचायक है। व्यक्ति का दिमाग कभी सही निर्णय नहीं ले पाता।
  • हृदय रेखा पर द्वीप का चिन्ह होना बार-बार हृदय रोग, ब्लडप्रेशर का संकेत है।
  • भाग्य रेखा पर द्वीप का चिन्ह भाग्य को कमजोर बनाता है। छोटे छोटे कार्य करने के लिए भी ऐसे व्यक्ति को बड़े संघर्ष करना पड़ते हैं।
  • स्वास्थ्य रेखा जो बुध पर्वत से होकर सीधी नीचे चंद्र पर्वत तक जाती है, उस पर द्वीप का होना अनेक रोगों का संकेत है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+