Mars Transit in Sagittarius: मंगल का धनु में प्रवेश आज से, जानिए क्या होगा असर?

नई दिल्ली, 16 जनवरी। रविवार यानी 16 जनवरी 2022 को सायं 4.30 बजे मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा और 26 फरवरी तक धनु राशि में ही रहेगा। मंगल के धनु राशि में प्रवेश करते ही इसका शनि के साथ द्विद्वादश संबंध बनेगा। द्विद्वादश संबंध अनेक परेशानियों का कारण बनेगा।

Mars Transit in Sagittarius: मंगल का धनु में प्रवेश 16 जनवरी से, बनेगा शनि के साथ द्विद्वादश संबंध
  • धनुराशिगते भौमे मूलदृव्यतृणानि च ।
  • काष्ठं च घृतकार्पासं मर्हघ च चतुष्पदाम् ।।

अर्थात्- धनु राशि का मंगल मूल द्रव्य, घास, तृणादि से निर्मित वस्तुएं, रस्सी, लकड़ी, सूत, घी, रूई, कपास, धातु, मशीनरी, कलपुर्जे एवं पशुओं के मूल्य में वृद्धि करने वाला होता है।

मंगल-शनि द्विद्र्वादश संबंध

वर्तमान में शनि मकर राशि में चल रहा है। मंगल के धनु राशि में प्रवेश करने से इसका शनि के साथ द्विद्वादश संबंध बनेगा। अर्थात् मंगल से शनि द्वितीय और शनि से मंगल द्वादश स्थान में गोचर करेगा। दोनों ही क्रूर ग्रह है इसलिए एक-दूसरे से द्विद्वादश संबंध बनने से प्रकृति, पर्यावरण, मनुष्यों पर प्रतिकूल प्रभाव होगा। पृथ्वी पर शीत का प्रकोप बढ़ेगा। बर्फबारी, बारिश, कोहरे का भीषण असर रहेगा। महामारी चरम पर होगी। मंगल के प्रभाव से युद्ध, करीबी देशों से विवाद, युद्ध जैसे हालात बनेंगे। शनि-मंगल के द्विद्वादश संबंध का असर मंगल की राशि मेष-वृश्चिक और शनि की राशि मकर-कुंभ पर अधिक पड़ने वाला है। इन चार राशि के जातकों के जीवन में अनेक प्रकार के कष्ट, आर्थिक परेशानी, विवाद, दुर्घटनाएं हो सकती हैं। यह संपूर्ण समय 42 दिन का रहेगा। इसलिए विशेष सतर्कता रखनी होगी।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : कष्ट बढ़ेंगे। आर्थिक संकट आएगा। विवाद, कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं।
  • वृषभ : नए अवसर पैदा होंगे। आर्थिक समस्या का समाधान मिलेगा। शारीरिक रोग आ सकते हैं।
  • मिथुन : कष्टों में कमी आएगी। भूमि, संपत्ति के सुखद कार्य होंगे। शारीरिक रोगों में कमी आएगी।
  • कर्क : मानसिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संकटों में कमी आएगी। पारिवारिक विवाद हो सकता है।
  • सिंह : रोग और शत्रु परेशान करेंगे। आर्थिक स्थिति डगमगाएगी। संतान की ओर से निराशा हाथ लगेगी।
  • कन्या : सुखों में कमी आएगी। संतान को कष्ट हो सकता है। धन का संचय करने की आदत डालें।
  • तुला : भाई-बहनों से कष्ट, सुखों में कमी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
  • वृश्चिक : धन और वाणी का दुरुपयोग होगा। भाई-बहनों से कष्ट मिल सकता है।
  • धनु : शारीरिक-मानसिक कष्ट, पैसों की तंगी, आजीविका के साधनों में बदलाव होगा।
  • मकर : शारीरिक कष्ट, कोर्ट-कचहरी के मामले आ सकते हैं। समय संकटपूर्ण रहेगा।
  • कुंभ : आर्थिक कष्ट, शत्रु परेशान करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यो में बदलाव होगा।
  • मीन : कार्यक्षेत्र में परेशानी, आजीविका के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। मेल मुलाकात होगी।

क्या उपाय करें

शनि-मंगल का द्विद्वादश संबंध 16 जनवरी से 26 फरवरी तक अर्थात् 42 दिन रहेगा। इस अवधि में सभी राशि के जातक शनि, हनुमान और शिवजी की आराधना करें। नित्य पंचमुखी हनुमान के दर्शन करें। शनिदेव के निमित्त तेल में अपनी छाया देखकर दान करें। शिवजी को नित्य प्रतिदिन जल अर्पित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+