New Year 2023 Shubh Yoga: शिव-सिद्ध योग में होगा अंग्रेजी का प्रारंभ,राशि के अनुसार क्या करें पहले दिन?

नववर्ष 2023 पर शुभ योग (New Year Auspicious Yoga):नक्षत्र समूह का प्रथम नक्षत्र अश्विनी भी रहेगा। शुभ योगों में अंग्रेजी नववर्ष का प्रारंभ होना शुभ है।

New Year 2023

नए साल (New Year 2023) पर शुभ योग: सनातन धर्म में नववर्ष का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है किंतु अंग्रेजी नववर्ष 1 जनवरी से प्रारंभ होता है। इस बार 1 जनवरी को नववर्ष का प्रारंभ रविवार, शिव और सिद्ध योग में हो रहा है। इस दिन नक्षत्र समूह का प्रथम नक्षत्र अश्विनी भी रहेगा। शुभ योगों में अंग्रेजी नववर्ष का प्रारंभ होना शुभ है। इस दिन को अपने लिए मंगलमय कैसे बनाएं और साल के पहले दिन अपनी राशि के अनुसार क्या उपाय करें, आइए जानते हैं।

  • मेष : मेष राशि के जातक नववर्ष के पहले दिन अपने गुरु और इष्टदेव का वंदन करें। हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन करें। इस दिन अंगारक महादेव को जल अर्पित करने से वर्षभर आने वाली परेशानियों से रक्षा होगी। संकटों का समाधान होगा।
  • वृषभ : वृषभ राशि के जातक नववर्ष के पहले दिन सूर्य को लाल पुष्प डालकर जल का अ‌र्घ्य दें। किसी सिद्ध गणेश मंदिर में जाकर दर्शन करें। गणेशजी की मूर्ति से सिंदूर लेकर मस्तक पर तिलक करें। 108 दूर्वा अर्पित करें। नववर्ष शुभ होगा।
  • मिथुन : मिथुन राशि के जातक नववर्ष के पहले दिन गणेशजी को बूंदी के लड्डू का नैवेद्य दूर्वा डालकर लगाएं। इस दिन मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को भोजन करवाएं। भोजन में बेसन की मिठाई अवश्य हो। पीले फल गरीबों को दान करें।
  • कर्क : कर्क राशि के जातक अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करें। शिवलिंग पर चंदन का लेप कर धतूरा और बिल्व पत्र अर्पित करें। ऊं शंकराय नम: मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें और हलवे का भोग लगाएं।
  • सिंह : ठीक सूर्योदय के समय तांबे के कलश से सूर्य को अ‌र्घ्य दें। जल में थोड़ा लाल चंदन डाल लें। ऊं घृणि: सूर्याय नम: मंत्र का जाप स्फटिक की माला से करें। गुड़ के बने पकवानों का नैवेद्य लगाएं और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करें।
  • कन्या : भगवान गणेश का दर्शन-पूजन कर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। गणेशजी को मावे की मिठाई का नैवेद्य लगाएं। मंदिर के बाहर बैठे गरीबों को फलों का दान करें। तांबे के चौकोर टुकड़े पर केसर की नौ बिंदी लगाकर तिजोरी में रखें।
  • तुला : तुला राशि के जातक नववर्ष के पहले दिन अपने इष्टदेव और गुरु का ध्यान, दर्शन, पूजन करें। कमलगट्टे की माला से ऊं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र की एक माला जाप करें। मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का नैवेद्य लगाएं और स्वयं भी ग्रहण करें।
  • वृश्चिक : नववर्ष के पहले दिन किसी सिद्ध शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल दो मुठ्ठी अर्पित करें। ऊं रुद्राय नम: की एक माला जाप करें। शिवजी से प्रसन्नता की कामना करें। आपका नववर्ष मंगलमय होगा।
  • धनु : भगवान नारायण का दर्शन-पूजन करें। 27 पीले पुष्प अर्पित करें। देसी घी से बनी मिठाई का नैवेद्य लगाएं। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। गरीबों को पीले फलों का दान करें। स्वयं भी पीले फलों को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
  • मकर : मकर राशि के जातक नववर्ष के पहले दिन शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस से करें। शिवलिंग पर 108 बिल्वपत्र अर्पित करते हुए ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इस दिन पीपल के पेड़ की 108 प्रदक्षिणा करें। सारे संकट दूर होंगे।
  • कुंभ : आप नववर्ष के पहले दिन सूर्योदय के समय सूर्य को जल में तिल डालकर अ‌र्घ्य दें। शनिदेव के दर्शन करें। शनि वज्र पिंजर का पाठ करें। पूरे साल आपको शनि की पीड़ा नहीं होगी। सर्वत्र रक्षा होगी और शत्रु परेशान नहीं करेंगे।
  • मीन : भगवान श्रीहरि विष्णु के दर्शन-पूजन करें। केसर-चंदन का तिलक भगवान को लगाकर स्वयं भी यही तिलक करें। पीले पुष्पों से नारायण का श्रंृगार करें और देसी घी का नैवेद्य लगाएं। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। संकट दूर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+