Navratri 2019: शारदीय नवरात्रि तिथि, घट स्थापना शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली। 29 सितंबर, रविवार से शारदीय नवरात्र आरंभ हो जाएंगे। हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों आराधना की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से जातक को हर मुश्किल से छुटकारा मिल जाता है। घटस्थापना नवरात्रि के पहले दिन होती है। 9 दिनों तक मां के लिए की जाने वाली पूजा और उपवास 10वें दिन खोला जाता है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 16 मिनट से लेकर 7 बजकर 40 मिनट तक रहने वाला है। इसके अलावा जो भक्त सुबह कलश स्थापना न कर पा रहे हो उनके लिए दिन में 11 बजकर 48 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक का समय कलश स्थापना के लिए शुभ रहने वाला है।

इन चीजों का रखिए खास ख्याल

इन चीजों का रखिए खास ख्याल

  • इस व्रत के दौरान दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।
  • कलश स्थापना करने या अखंड दीप जलाने वालों को नौ दिनों तक अपना घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • घर में सात्विक भोजन बनना चाहिए।
  • लहसून-प्याज, नॉनवेज से बचना चाहिए।
  • नवरात्र का व्रत करने वालों को पूजा के दौरान बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े की बनी चीजें नहीं पहननी चाहिए।
मासिक धर्म के दौरान पूजा ना करें...

मासिक धर्म के दौरान पूजा ना करें...

  • काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
  • व्रत में खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान 7 दिन पूजन नहीं करना चाहिए।
  • घर में हिंसा और कलह नहीं होना चाहिए।
  • व्रत रखने वाले जमीन पर सोए तो अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
  • लोगों की बुराई नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+