Nautapa 2022 : सूर्य का रोहिणी में प्रवेश, आज से शुरू होगा नौतपा
नई दिल्ली, 25 मई। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा प्रारंभ हो जाएगा। सूर्य आज दोपहर 2.49 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 8 जून तक इसी नक्षत्र में भ्रमण करेगा। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभिक नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है, क्योंकिइस नौ दिन की अवधि में सूर्य की तपन सर्वाधिक रहती है। इस प्रकार नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा।

नौतपा के नौ दिन कैसी रहेगी गर्मी
- 25 मई : उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा जिसके स्वामी शनि हैं। देश के पश्चिमी राज्यों में तेज आंधी, तेज हवाएं चलेंगी।
- 26 मई : रेवती नक्षत्र रहेगा जिसके स्वामी बुध हैं। गर्मी-उमस, चिपचिपाहट से लोग परेशान रहेंगे।
- 27 मई : अश्विनी नक्षत्र रहेगा जिसके स्वामी केतु हैं। गर्मी बढ़ेगी, बादल छाने से उमस भी परेशान करेगी।
- 28 मई : भरणी नक्षत्र रहेगा जिसके स्वामी शुक्र हैं। तेज गर्मी होगी। बादल छाएंगे। कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
- 29-30 मई : कृतिका नक्षत्र सूर्य प्रधान है। इसलिए तेज गर्मी परेशान करेगी। उसम होगी। तेज हवाएं चल सकती हैं।
- 31 मई : रोहिणी नक्षत्र चंद्र प्रधान होने के कारण उमस बढ़ेगी। तापमान में भी वृद्धि होगी। हल्की बारिश होने की संभावना।
- 1 जून : मंगल के आधिपत्य वाला मृगशिरा नक्षत्र होने से गर्मी बढ़ेगी। धूलभरी आंधी चल सकती है।
- 2 जून : राहु प्रधान आद्र्रा नक्षत्र होने से अचानक आंधी तूफान की आशंका, तापमान गिरेगा। वर्षा की संभावना












Click it and Unblock the Notifications