Mundan Muhurat 2020: जानिए साल 2020 में मुंडन के शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली। हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में मुंडन एक महत्वपूर्ण संस्कार है। इसे चौलकर्म भी कहा जाता है। मुंडन करने के पीछे मान्यता है कि बच्चे के गर्भ के बाल उतार देना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे की बुरी शक्तियों, टोने-टोटके, बुरी नजर से रक्षा होती है। इसलिए मुंडन जैसे महत्वपूर्ण संस्कार को करने के लिए शुभ मुहूर्त देखना अत्यंत आवश्यक है। जन्म से तीसरे, पांचवें, सातवें वर्ष में बच्चे का मुंडन संस्कार संपन्न किया जाता है। इसके लिए प्रतिपदा, चतुर्थी, षष्ठी, अष्टमी, नवमी, द्वादशी, चतुर्दशी, अमावस्या और पूर्णिमा तिथी को छोड़कर अन्य तिथियों में मुंडन किया जा सकता है।

आइये जानते हैं वर्ष 2020 में मुंडन के लिए कौन-कौन सी शुभ तिथियां आ रही हैं
जनवरी
27 जनवरी सोमवार, माघ शुक्ल 3, शतभिषा
फरवरी
- 1 फरवरी शनिवार, माघ शुक्ल 7, अश्विनी
- 13 फरवरी गुरुवार, फाल्गुन कृष्ण 5, हस्त
- 21 फरवरी शुक्रवार, फाल्गुन कृष्ण 13, श्रवण
- 28 फरवरी शुक्रवार, फाल्गुन शुक्ल पंचमी, अश्विनी
अप्रैल
- 18 अप्रैल शनिवार, वैशाख कृष्ण 11, शतभिषा
- 30 अप्रैल गुरुवार, वैशाख शुक्ल 7, पुष्य

मई
- 5 मई मंगलवार, वैशाख शुक्ल 13, हस्त
- 9 मई शनिवार, ज्येष्ठ कृष्ण 2, ज्येष्ठा
- 14 मई गुरुवार, ज्येष्ठ कृष्ण 7, धनिष्ठा
- 15 मई शुक्रवार, ज्येष्ठ कृष्ण 8, धनिष्ठा
- 19 मई मंगलवार, ज्येष्ठ कृष्ण 12, रेवती
- 20 मई बुधवार, ज्येष्ठ कृष्ण 13, अश्विनी
- 27 मई बुधवार, ज्येष्ठ शुक्ल 5, पुष्य
जून
- 12 जून शुक्रवार, आषाढ़ कृष्ण 7, शतभिषा
- 15 जून सोमवार, आषाढ़ कृष्ण 10, रेवती
- 16 जून मंगलवार, आषाढ़ कृष्ण 11, अश्विनी
नोट: इसके बाद मुहूर्त नहीं हैं क्योंकि दक्षिणायन प्रारंभ हो जाएगा और उसके बाद गुरु और शुक्र अस्त होने के कारण मुंडन के कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications