Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mundan Muhurat 2019: जानिए साल 2019 में मुंडन के शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में मुंडन एक महत्वपूर्ण संस्कार है। मुंडन करने के पीछे यह मान्यता है कि बच्चे के गर्भ के बाल उतार देना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे की बुरी शक्तियों, टोने-टोटके, बुरी नजर से रक्षा होती है। इसलिए मुंडन जैसे महत्वपूर्ण संस्कार को करने के लिए शुभ मुहूर्त देखना अत्यंत आवश्यक है। जन्म से तीसरे, पांचवें, सातवें वर्ष में बच्चे का मुंडन संस्कार संपन्न किया जाता है। इसके लिए प्रतिपदा, चतुर्थी, षष्ठी, अष्टमी, नवमी, द्वादशी, चतुर्दशी, अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को छोड़कर अन्य तिथियों में मुंडन किया जा सकता है। वर्ष 2019 में मुंडन के कुल 20 मुहूर्त आ रहे हैं। इनमें सर्वाधिक 6 मुहूर्त मई के माह में आएंगे। 11 जुलाई के बाद पूरे वर्ष फिर मुंडन का कोई मुहूर्त नहीं है।

आइए जानते हैं वर्ष 2019 में मुंडन के लिए कौन-कौन सी शुभ तिथियां आ रही हैं....

जनवरी 2019

जनवरी 2019

  • 25 जनवरी शुक्रवार, माघ कृष्ण 5, हस्त नक्षत्र
  • 26 जनवरी शनिवार, माघ कृष्ण 6, हस्त नक्षत्र, तिथि दोष, चावल का दान करें
  • 31 जनवरी गुरुवार, माघ कृष्ण 11, ज्येष्ठा नक्षत्र
  • फरवरी 2019

    • 6 फरवरी बुधवार, माघ शुक्ल 2, धनिष्ठा-शतभिषा नक्षत्र
    • 7 फरवरी गुरुवार, माघ शुक्ल 2-3, शतभिषा नक्षत्र
    • 10 फरवरी रविवार, माघ शुक्ल 5, रेवती नक्षत्र
    • 17 फरवरी रविवार, माघ शुक्ल 12-13, पुनर्वसु, तिथि दोष, श्वेत अन्न का दान करें
    • मार्च 2019

      मार्च 2019

      • 4 मार्च सोमवार, फाल्गुन कृष्ण 13, श्रवण नक्षत्र
      • 9 मार्च शनिवार, फाल्गुन शुक्ल 3, रेवती नक्षत्र
      • 13 मार्च बुधवार, फाल्गुन शुक्ल 7, रोहिणी नक्षत्र

      अप्रैल 2019

      29 अप्रैल सोमवार, वैशाख कृष्ण 10, शतभिषा, महापात दोष, भद्रा प्रातः 8.50 बाद

      मई 2019

      • 6 मई सोमवार, वैशाख शुक्ल 2, रोहिणी नक्षत्र
      • 7 मई मंगलवार, वैशाख शुक्ल 3, रोहिणी नक्षत्र
      • 16 मई गुरुवार, वैशाख शुक्ल 12-13, चित्रा नक्षत्र
      • 20 मई सोमवार, ज्येष्ठ कृष्ण 2, ज्येष्ठा नक्षत्र
      • 26 मई रविवार, ज्येष्ठ कृष्ण 7, धनिष्ठा नक्षत्र
      • 30 मई गुरुवार, ज्येष्ठ कृष्ण 11, रेवती नक्षत्र

      जून 2019

      जून 2019

      • 7 जून शुक्रवार, ज्येष्ठ शुक्ल 4-5, पुष्य नक्षत्र, तिथि दोष, श्वेत अन्न का दान करें
      • 12 जून बुधवार, ज्येष्ठ शुक्ल 10, हस्त-चित्रा नक्षत्र
      • जुलाई 2019

        11 जुलाई गुरुवार, आषाढ़ शुक्ल 10, स्वाति नक्षत्र

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+