Mars Transit in Aquarius: मंगल का कुंभ में प्रवेश 7 अप्रैल से, जानिए राशियों पर क्या होगा असर?

नई दिल्ली, 05 मार्च। 7 अप्रैल 2022 को दोपहर 3 बजकर 16 मिनट पर मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही शनि-मंगल की युति समाप्त हो जाएगी। इससे संपूर्ण विश्व में शांति स्थापित होगी। देशों में आपसी टकराव, युद्ध समाप्त होंगे, प्रजा में निर्भयता आएगी। इसके साथ ही घी, सोना, गुड़, शकर तथा गेहूं में तेजी आएगी।

Mars Transit in Aquarius: मंगल का कुंभ में प्रवेश 7 अप्रैल से, जानिए राशियों पर क्या होगा असर?

मंगल ने 26 मार्च 2022 को मकर राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में पूर्व से ही शनि का गोचर चल रहा था इसलिए मकर राशि में शनि-मंगल की युति दंगल जैसे हालात बना रही थी। अब 7 अप्रैल को मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश कर जाने से शनि-मंगल की युति समाप्त होकर चारों ओर सुख-शांति का वास होगा। हालांकियह राहत मात्र 23 दिन ही रहेगी क्योंकि29 अप्रैल से शनि भी अपना राशि परिवर्तन करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस प्रकार 29 अप्रैल से कुंभ राशि में पुन: शनि-मंगल की युति हो जाएगी। उसके बाद 17 मई को मंगल के मीन में चले जाने के कारण यह युति पुन: समाप्त हो जाएगी। इस प्रकार 29 अप्रैल से 17 मई तक पुन: शनि-मंगल कुंभ राशि में एक साथ गोचर करेंगे।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : संकटों में कमी आएगी, धनागमन होगा, पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण होगा। कार्यो में उन्नति होगी।
  • वृषभ : सुख-समृद्धि में वृद्धि, आजीविका के साधन प्राप्त होंगे, संपत्ति खरीदेंगे, परिवार में सुख-शांति।
  • मिथुन : भाग्य को बल मिलेगा। मांगलिक प्रसंग आएंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
  • कर्क : चुनौतियां आएंगी, शारीरिक रोग कष्ट देंगे, परिवार में विवाद होगा, आय के साधन कम होंगे।
  • सिंह : जीवनसाथी का साथ मिलेगा, वैवाहिक जीवन सुखमय, आर्थिक लाभ, नए कार्य प्राप्त होंगे।
  • कन्या : क्रोध बढ़ेगा, शत्रु परेशान करेंगे, संपत्ति बनाएंगे, धन का आगमन होगा, सुखद कार्य संपन्न होंगे।
  • तुला : संतानपक्ष को कष्ट, चुनौतियां आएंगे, कार्यस्थल पर टकराव, अधीनस्थों से विवाद, प्रेम प्रसंग आएगा।
  • वृश्चिक : सुखों में वृद्धि किंतु माता को कष्ट, व्यर्थ की दौड़भाग होगी, आर्थिक संपन्नता आएगी, कार्य वृद्धि से।
  • धनु : भाई-बहनों की ओर से सुख, बल-पराक्रम में वृद्धि, पैतृक संपत्ति प्राप्ति, धन का आगमन होगा। सुख मिलेगा।
  • मकर : वाणी का लाभ मिलेगा, धन प्राप्त होगा, नई संपत्ति खरीदेंगे, सुखों की प्राप्ति होगी, प्रेम संबंध मिलेगा।
  • कुंभ : क्रोध बढ़ेगा, रोग परेशान करेंगे, खर्च की अधिकता होगी, मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। चिंता बढ़ेगी।
  • मीन : सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी, भूमि-भवन खरीदेंगे, आजीविका के साधन बढ़ेंगे, शत्रु परास्त होंगे, जीत प्राप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+