Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम,घर में बनी रहेगी शांति

नई दिल्ली, 19 नवंबर। आज सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा, हालांकि दिन में ग्रहण होने के कारण ये भारत में केवल नार्थ-ईस्ट में ही नजर आया। हालांकि भारत में ये अप्रभावी होने के कारण इसका सूतक नहीं लगा था लेकिन इसका ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों पर ग्रहण का असर होता है। इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद घर में कुछ काम जरूर करने चाहिए जिससे घर में शांति बनी रहे और घर से सारी निगेटिव एनर्जी दूर हो जाए।

Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम,घर में बनी रहेगी शांति

ये काम जरूर करें

  • चंद्र ग्रहण के खत्म होने पर सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद अपने घर को भी गंगाजल डालकर स्वच्छ करें।
  • देवताओं की मूर्तियों को भी गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।
  • घर के मंदिर में घी का दीपक और पूरे घर में घूप बत्ती जलाएं।
  • इससे घर का वातावरण शुद्द हो जाता है और अशुद्ध हवाएं बाहर चली जाती हैं।
  • अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं और वहां जाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
  • घर में खाने पीने की चीजों में तुलसी की पत्ती डाल देनी चाहिए।
  • तुलसी के पौधे के आगे भी दीपक जलाकर घर-परिवार के स्वस्थ रहने की प्रार्थना करनी चाहिए।
  • आज पूर्णिमा भी है, ऐसे में लोग ब्राहम्णों को दान दें और गरीबों का भोजन खिलाएं, ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं।
  • शाम को मां लक्ष्मी की अराधना करें और हो सकें तो मां लक्ष्मी की पूजा उनके प्रिय भगवान श्री गणेश जी के साथ करें, ऐसा करने से मां लक्ष्मी और प्रभु श्रीगणेश भी काफी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति और समृद्दि आती है।
  • ग्रहण अविवाहितों के लिए अच्छा नहीं होता है ऐसे में ग्रहण खत्म होने के बाद जिन लोगों की शादी होने वाली होती है। वो विध्नहर्ता को हल्दी-कुमकुम जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से गणपति काफी खुश होते हैं और उस व्यक्ति की शादी में आने वाले विघ्न और परेशानियों को हमेशा के लिए दूर कर देते हैं।

गणेश जी को खुश करने वाले मंत्र

Recommended Video

    Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम | Chandra Grahan | वनइंडिया हिंदी
    • ओम गं गणपतये नमः
    • ओम वक्रतुंडाय हुम्‌
    • ओम हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा
    • गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:
    • . 'ओम गं नमः'
    • ओम श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+