सरेआम गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर ले गए वैभव सूर्यवंशी? जमकर वायरल हो रहे वीडियो का सच आया सामने
Vaibhav Sooryavanshi Girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए युवा सितारे और आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंटरनेट पर एक बेहद अजीबोगरीब वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर 15 साल के इस युवा खिलाड़ी के नाम से एक संदिग्ध वीडियो तेजी से प्रसारित और शेयर किया जा रहा है।
इस वायरल वीडियो में एक आलीशान लग्जरी कार के साथ एक लड़की और एक लड़के को दर्शाया गया है, जिसे लोग वैभव सूर्यवंशी का बताकर शेयर कर रहे हैं। शक्ल वैभव सूर्यवंशी से मिलती है। इस वीडियो के सामने आते ही खेल जगत और उनके प्रशंसकों के बीच भारी हड़कंप और असमंजस का माहौल पैदा हो गया था।

फैक्ट चेक में हुआ बड़ा पर्दाफाश
क्रिकेट प्रेमी और इंटरनेट यूजर्स लगातार इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठा रहे थे, जिसके बाद इस पूरे मामले की गहनता से तकनीकी जांच और फैक्ट चेक किया गया। इस रिपोर्ट में जो सच्चाई सामने आई है, उसने इस वीडियो को शेयर करने वाले शरारती तत्वों की पूरी पोल खोलकर रख दी है।
जांच में यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि इंटरनेट पर घूम रहा यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी, मनगढ़ंत और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से तैयार किया गया एक खतरनाक डीपफेक है। इस वीडियो को पूरी तरह से री-एडिट करके वैभव सूर्यवंशी के चेहरे को बेहद चालाकी से किसी दूसरे शख्स पर थोपा गया था।
नन्हे खिलाड़ी की छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश
इस डिजिटल छेड़छाड़ का एकमात्र मकसद इस 15 वर्षीय होनहार भारतीय खिलाड़ी की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी बेदाग सामाजिक छवि को अंतरराष्ट्रीय दौरों से ठीक पहले भारी नुकसान पहुंचाना था। वैभव सुर्यवंशी का यह फोटो श्रीलंका दौरे के बाद का बताकर वायरल किया गया है लेकिन वह इस समय आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हैं।
वीडियो सामने आने के बाद खुद फैंस ने ही मोर्चा संभाल लिया और वैभव सूर्यवंशी के इस वीडियो को वायरल करने वालों की क्लास लगाने में पीछे नहीं हैं। इस तरह एक बच्चे का वीडियो बनाकर प्रसारित करना बेहद घातक है और एक साइबर क्राइम है।













Click it and Unblock the Notifications