WhatsApp Trust Warning: अब व्हाट्सएप बताएगा किस पर करें भरोसा! स्कैम रोकने आया नया 'ट्रस्ट वॉर्निंग' फीचर

WhatsApp New Safety Feature: दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) पर आए दिन यूजर्स को लॉटरी, वर्क फ्रॉम होम या फर्जी कूरियर के नाम पर ठगने के मामले सामने आते रहते हैं।

साइबर अपराधियों और स्कैमर्स के इसी बढ़ते नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप एक बेहद कमाल का सुरक्षा फीचर लेकर आई है। अब व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान या अनसेव्ड नंबर से चैट शुरू करने से पहले यूजर्स को एक खास चेतावनी (Trust Warning) मिलेगी।

whatsapp-new-safety-feature-warning

इस नए फीचर का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को जल्दबाजी में किसी भी संदेहास्पद नंबर के साथ बातचीत शुरू करने से रोकना और उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी (Scams) से बचाना है।

WhatsApp Unknown Number Warning Prompt: क्या है व्हाट्सएप का नया 'Trust Warning' फीचर और यह कैसे काम करेगा?

व्हाट्सएप के हर एक बदलाव और आगामी फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुरक्षा फीचर एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों ही प्लेटफॉर्म के बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

अभी तक जब भी आप किसी अनजान नंबर से आए मैसेज पर क्लिक करते हैं, तो सीधे चैट बॉक्स खुल जाता है। लेकिन इस नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा। अब जैसे ही आप किसी ऐसे नंबर से चैट शुरू करने की कोशिश करेंगे जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है, तो स्क्रीन पर तुरंत एक पॉप-अप अलर्ट (Splash Screen) खुलकर सामने आ जाएगा।

क्या-क्या जानकारी दिखेगी?

WhatsApp की ओर से दिखाई जाने वाली चेतावनी में कई अहम जानकारियां शामिल होंगी, जैसे:

  • नंबर किस देश में रजिस्टर्ड है
  • क्या यह नंबर आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है या नहीं
  • क्या आप और वह व्यक्ति किसी कॉमन WhatsApp ग्रुप में हैं
  • नंबर से बातचीत शुरू करने से पहले सुरक्षा संबंधी सुझाव

इन जानकारियों को देखकर यूजर तय कर सकेगा कि चैट जारी रखनी है या नहीं। WhatsApp यूजर को दो विकल्प देगा Continue (बातचीत जारी रखें) और Cancel (चैट बंद करें)। सबसे अच्छी बात यह है कि आप जो भी विकल्प चुनेंगे, सामने वाले अज्ञात यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगेगी।

दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप केस में बड़ा खुलासा,आरोपी कैब ड्राइवर निकला नपुंसक, फिर किया ये कांड!
दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप केस में बड़ा खुलासा,आरोपी कैब ड्राइवर निकला नपुंसक, फिर किया ये कांड!

क्यों लाया जा रहा है यह फीचर?

पिछले कुछ वर्षों में WhatsApp पर ऑनलाइन ठगी और फर्जी नंबरों के जरिए लोगों को निशाना बनाने के मामले तेजी से बढ़े हैं। कई बार साइबर अपराधी खुद को बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, कंपनी प्रतिनिधि या किसी परिचित व्यक्ति के रूप में पेश कर लोगों से पैसे ठग लेते हैं। WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स को पहले से सतर्क करेगा ताकि वे बिना सोचे-समझे किसी अनजान नंबर से बातचीत शुरू न करें।

पहले भी ला चुका है सुरक्षा फीचर

WhatsApp इससे पहले भी कई सुरक्षा फीचर लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने अकाउंट हैकिंग और डिवाइस-लिंकिंग स्कैम से बचाने के लिए विशेष चेतावनी सिस्टम शुरू किया था। हालांकि वे चेतावनियां अक्सर तब दिखाई देती थीं जब स्कैम की कोशिश शुरू हो चुकी होती थी। अब नया फीचर बातचीत शुरू होने से पहले ही यूजर को सचेत करेगा।

क्या चेतावनी का मतलब नंबर फर्जी है?

नहीं। WhatsApp ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी किसी नंबर को फर्जी या धोखाधड़ी वाला साबित नहीं करती। कई बार असली लोग भी दूसरे देशों के नंबर इस्तेमाल करते हैं या नया मोबाइल नंबर ले लेते हैं। वहीं कुछ संदिग्ध नंबर ऐसे भी हो सकते हैं जिन पर यह चेतावनी दिखाई न दे। इसलिए कंपनी यूजर्स को सलाह देती है कि यदि कोई नंबर संदिग्ध लगे तो उसकी पहचान किसी अन्य माध्यम से भी जांच लें।

यूजर्स को क्या फायदा होगा?

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर व्हाट्सएप स्कैम बहुत ही साधारण तरीके से शुरू होते हैं। स्कैमर किसी अनजान नंबर से "हाय, मैं आपका दोस्त बोल रहा हूँ, मेरा पुराना नंबर बंद हो गया है..." जैसा मैसेज भेजते हैं। शुरुआत में कुछ भी संदिग्ध न दिखने के कारण यूजर्स जाल में फंस जाते हैं। स्कैमर्स इसी जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं।

  • इस नए फीचर से ऑनलाइन स्कैम से बचाव होगा
  • फर्जी पहचान वाले लोगों को पहचानना आसान होगा
  • अनजान नंबरों पर मैसेज भेजने से पहले अतिरिक्त जानकारी मिलेगी
  • यूजर्स अधिक सुरक्षित तरीके से WhatsApp का इस्तेमाल कर सकेंगे

कब मिलेगा यह फीचर?

Indian Express की रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp इस फीचर को Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर धीरे-धीरे जारी कर रहा है। आने वाले दिनों में यह अधिक से अधिक यूजर्स तक पहुंच सकता है। WhatsApp का कहना है कि उसका उद्देश्य यूजर्स को सुरक्षित डिजिटल अनुभव देना है और यह नया फीचर उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Who Is Kunal Shah: कौन हैं कुणाल शाह? जो बने WhatsApp के ग्लोबल हेड, Meta ने CRED फाउंडर को क्यों सौंपी कमान
Who Is Kunal Shah: कौन हैं कुणाल शाह? जो बने WhatsApp के ग्लोबल हेड, Meta ने CRED फाउंडर को क्यों सौंपी कमान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+