Chandra Grahan 2018: कुंवारे लड़के-लड़कियां ना देखें आज के चंद्रग्रहण का चांद, वरना होगा नुकसान
Recommended Video

नई दिल्ली। आज सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लगने वाला है, ये ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट 02 दो सेकेंड पर लगेगा जिसका असर 10:53 बजे से ही महसूस होने लगेगा, जबकि पूर्ण चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड पर होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान 'ब्लड मून' देखने को मिलेगा यानी इस दौरान चांद लाल रंग का दिखेगा।

चांद को निहारना बहुत ही सुखद माना जाता है
वैसे तो चांद को निहारना बहुत ही सुखद माना जाता है लेकिन चंद्रग्रहण के दौरान कुंवारे लड़के और लड़कियों को चांद देखने के लिए मना किया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चंद्रग्रहण कुंवारों के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि सुंदरता का प्रतीक चंद्रमा श्रापित है और जो भी कुंवारा लड़का या लड़की उसे देखता है तो उसकी शादी या तो रूक जाती है या बहुत मुश्किलों से तय होती है।

वैवाहिक जीवन में काफी कष्ट आते हैं
यही नहीं कहा ये भी जाता है कि ग्रहण देखने वाले युवक-युवती अगर शादी हो भी जाती है तो भी उनके वैवाहिक जीवन में काफी कष्ट भी आते हैं।

यहां दिखेगा चंद्रग्रहण...
भारत सहित पूरे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रोलिया, अफ्रिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, हिन्द तथा अटलांटिक महासागर में अलग-अलग रूपों में दिखाई देगा। पूर्ण चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications