Singh (Leo) Career Horoscope 2021: शानदार सफलताएं मिलेंगी

Singh (Leo) Career Horoscope 2021: सिंह वालों की कॅरियर में अस्थिरता होगी दूरसिंह राशि के लोगों को इस साल अपने करियर में शानदार तरीके से सफलता मिलने वाली है क्योंकिआपके भाग्य भाव में भाग्य का स्वामी मंगल उपस्थित रहकर मंगल ही मंगल करने वाला है। साथ ही छठे घर में बैठा शनि आपको मेहनती, अनुशासित और ईमानदार बनाएगा जो जॉब या बिजनेस में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके साथ ही दशम भाव में बैठा राहू आपको अचानक परिणाम देगा। यदि पहले से किसी बड़े जॉब के लिए अप्लाय कर रखा है तो अचानक ऑफर आ सकता है। व्यापार व्यवसाय हो या नौकरी अचानक बदलाव, अचानक सफलता, अचानक पदोन्नति आदि बनेंगे। राहू के कारण आप शत्रुओं से घिरे जरूर रहेंगे जो आपके करियर को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपके चतुर्थ भाव सुख स्थान में स्थित शुक्र केतु की युति लग्जरी लाइफ की ओर अग्रसर करेगी साथ ही आपको कूटनीतिक कार्यो में सफलता दिलाएगी। आपमें नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता का विकास होगा और यही आपकी सफलता का कारक बनेगा।

जनवरी से अप्रैल और सितंबर से नवंबर का समय जॉब के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। सरकारी सेवा क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। इस क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। इस दौरान भागदौड़ और कार्य की अधिकता भी रहेगी, लेकिन यही तय करेगी किआप कितना स्ट्रेस लेकर कितना आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान आपको कार्य के सिलसिले में यात्राएं भी करनी पड़ेंगी जो आपको बेहतर नेतृत्वकर्ता के रूप में सामने लाएगी।

2021 में बिजनेस में एक साथ बड़ा निवेश न करें

अब बात करते हैं बिजनेस की। व्यापारियों को पिछले सालों से चली आ ही परेशानियां कुछ कम जरूर होगी लेकिन अभी पूरी तरह समाप्त नहीं होंगी। आपको अपने काम में मन लगाना होगा और उसे नई सोच के साथ बढ़ाने का प्रयास करना होगा। समय अनुकूल नहीं है इसलिए साल 2021 में बिजनेस में एक साथ बड़ा निवेश न करें। रूक-रूककर छोटे निवेश से आप अतिरिक्त दबाव में नहीं आएंगे और बिजनेस को कुशलतापूर्वक आगे बढ़ा सकेंगे। इस साल को बड़ी कार्ययोजनाएं बनाने में लगाएं, वर्तमान में जो काम चल रहा है उसे चलने दें।

वर्ष का उपाय : साल 2021 में सूर्य और विष्णु देव आपके आराध्य रहेंगे। इन दोनों की आराधना पूजा से सफलता में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

यह पढ़ें: साल 2021 का वार्षिक राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+