Full Moon 2023: आज रात दिखेगा साल 2023 का अंतिम 'फुल मून' , जानिए कब, कैसे और कहां देखें?
Full Moon Of 2023: साल 2023 का आखिरी 'फूल मून' आज रात देखा जाएगा। सर्दी में दिखने वाले इस चांद को 'कोल्ड मून' कहा जाता है। आज साल की अंतिम पूर्णिमा है। ओल्ड फर्मर्स अलमनैक की रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 7:33 बजे चांद सबसे अधिक चमकीला होगा और पृथ्वी के काफी निकट होगा।

इसे आसानी से आसमान में देखा जा सकता है लेकिन अगर कोहरे की वजह से आपको ये नहीं दिखता है तो आप इसे नासा के ट्विटर हैंडल पर ऑन लाइन या साइंस यूट्यूब चैनल पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
फुल मून (Full Moon)
फुल मून उस स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। इस दौरान चांद पृथ्वी के सबसे निकट होता है इसलिए बहुत ज्यादा चमकीला और बड़ा दिखाई पड़ता है। ये प्रक्रिया महीने में एक बार जरूर होती है। वैज्ञानिक भाषा में कहा जाए तो जब सूरज और चांद के बीच में 180° का एंगल होता है तो 'फुल मून' की स्थिति होती है।
सुपर मून (Super Moon)
सुपरप मून में 'फूल मून' पृथ्वी से काफी करीब होता है और आम दिनों की तुलना में 14% बड़ा और 30% चमकीला दिखता है और इसी कारण इसे 'सुपर मून' (Super Moon) कहते हैं।
ब्लू मून ( Blue Moon)
'ब्लू मून' उस 'फुल मून' को कहा जाता है, जब एक ही महीने में दो बार 'फुल मून' दिखता है , जब भी ऐसा होता है, तो दूसरे 'फुल मून' को 'ब्लू मून' कहा जाता है, ये बहुत दुर्लभ होता है।
पूर्णिमा को दिखता है पूरा चांद
जिस दिन 'फुल मून' आता है उस दिन 'पूर्णिमा' होती है, जो कि वैदिक धर्म के हिसाब से काफी पावन है। आज के दिन लोग सुबह-सुबह पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। दान-पुण्य करते हैं। जो लोग व्रत रखते हैं वो शाम को चंद्रमा की पूजा करके अपना व्रत खोलते हैं।
धन-बल और यश की प्राप्ति
पूर्णिमा की पूजा करने से इंसान को धन-बल और यश की प्राप्ति होती है। आज के दिन चंद्रमा की विशेष आरती करनी चाहिए, ऐसे करने से भक्त के घर से कभी भी सुख-समृ्द्धि की विदाई नहीं होती है।
चंद्रमा की आरती
- ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
- दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।
- रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।
- दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी ।
- जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।
- सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि ।
- योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।
- ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा ।
- वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी ।
- प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी ।
- शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी ।
- धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे ।
- विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी ।
- सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें ।
- ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।












Click it and Unblock the Notifications