Malmas 2022: 14 अप्रैल को समाप्त होगा मलमास, मेष में गोचर करेंगे सूर्यदेव
नई दिल्ली, 08 अप्रैल। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 को प्रात: 8.40 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही मीन मलमास समाप्त हो जाएगा और इस दिन से शुभ कार्य पुन: प्रारंभ हो जाएंगे। मलमास की अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत जैसे अनेक शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। अब 14 अप्रैल से इन से प्रतिबंध हट जाएगा और पुन: ये कार्य संपन्न हो सकेंगे।

उच्च राशि मेष में सूर्य का प्रवेश
14 अप्रैल को प्रात: 8 बजकर 40 मिनट पर सूर्य अपनी उच्च राशि में मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। उच्च राशि में आने के कारण सूर्य का शुभ प्रभाव समस्त जातकों, प्राणियों, प्रकृति, पर्यावरण पर अनुकूल होगा। कार्यो में वृद्धि होगी, चारों ओर सुख-समृद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी सेवा क्षेत्र, राज्यपक्ष, सरकार, शासन-प्रशासन का प्रभाव बढ़ेगा और ये प्रजा के हित में कार्य संपन्न करेंगे। मेष राशि के जातकों को विशेष शुभ प्रभाव इसका प्राप्त होने वाला है।
मेष में बनेगा बुधादित्य योग
वर्तमान में मेष राशि में बुध पहले से स्थित होकर अस्त चल रहे हैं। लेकिन 14 अप्रैल को ही सायं 6 बजकर 14 मिनट पर मेष राशि में बुध का उदय भी हो रहा है। इसी राशि में सूर्य भी आ रहे हैं इसलिए मेष राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। यह योग बौद्धिक ज्ञान, कौशल, प्रभाव, मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। व्यापार मे लाभ, उन्नति प्रदान करेगा।
मेष के सूर्य का राशियों पर प्रभाव
- मेष : सम्मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि, आर्थिक सुख-संपन्नता, पारिवारिक-दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। उन्नति प्राप्त होगी।
- वृषभ : कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में आएंगे। खर्च में कमी आएगी। रोग दूर होंगे। प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
- मिथुन : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रोग दूर होंगे। सरकारी सेवा क्षेत्र से लाभ, वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा।
- कर्क : आजीविका के नए स्रोत प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी मिलेगी। व्यापार में लाभ। आर्थिक संपन्नता प्राप्त होगी।
- सिंह : भाग्य प्रबल होगा। यात्राएं होंगी। रोग दूर होंगे। सम्मान में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। वाणी का लाभ मिलेगा।
- कन्या : कष्ट दूर होगा। रोग मुक्ति, पारिवारिक जीवन में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। गुप्त कार्यो से धन प्राप्त होगा।
- तुला : प्रेम और दांपत्य में मधुरता आएगी। साझेदारी के कार्यो में उन्नति, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- वृश्चिक : रोग-शोक दूर होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिर परास्त होंगे। पैसों की कमी महसूस हो सकती है। वाणी का लाभ।
- धनु : प्रेम और संतान के मामले सुखद रहेंगे। मानसिक मजबूती रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। विदेश यात्राएं करेंगे।
- मकर : सुखों में वृद्धि, माता की ओर से बड़ा उपहार मिलेगा, यात्राएं होंगी। आर्थिक सुख प्राप्त होगा। प्रेम बढ़ेगा।
- कुंभ : भाई-बहनों से सामंजस्य रहेगा। बल-पराक्रम से शत्रुओं को परास्त करेंगे। सुख में वृद्धि, नवीन कार्य प्राप्त होंगे।
- मीन : वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, लोग आकर्षित और प्रभावित रहेंगे। धन का आगमन होगा। संपत्ति में वृद्धि होगी।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications