Karnataka Floor Test: अंकों का जुगाड़ कर पाएंगे येदुरप्‍पा, क्या कहता है अंक-ज्योतिष?

बेंगलुरु। कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए चल रहा सियासी ड्रामा अब दिलचस्प मोड़ पर आ चुका है, राज्य में बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने के बाद उपजे विवाद पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि कर्नाटक में शनिवार को ही फ्लोर टेस्ट कराया जाए। ऐसे में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सीएम की कुर्सी पर विराजमान होने वाले बीएस येदुरप्‍पा के सामने आज शाम 4 बजे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत साबित करना है। अगर वो ऐसा कर पाते हैं, तो उनकी कुर्सी बची रहेगी, अन्यथा सीएम बनने का मौका जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी को मिल सकता है।

अंकशास्त्र

अंकशास्त्र

अंकशास्त्र के आधार पर की गई गणना के हिसाब से बीएस येदुरप्‍पा की जन्मतिथि 27 फरवरी 1943 है, जन्मांक 9 और भाग्यांक 1 है। 2018 में यह दोनों ही अंक संघर्ष के मानक हैं इसलिए उन्हें सत्ता पाने के लिए काफी संघर्षों से गुजरना पड़ रहा है।

येदुरप्‍पा को परिश्रम के बाद ही मिलेगी सफलता

येदुरप्‍पा को परिश्रम के बाद ही मिलेगी सफलता

लेकिन आज तारीख भी 19 है जिसका जोड़ होता ( 1+9) यानी की 10 मतलब कि 1, जो कि येदुरप्‍पा को परिश्रम करने के लिए ही कह रहे हैं, हालांकि मूलांक 1 वालों के लिए साल 2018 में परिश्रम से मिला लाभ ठीक-ठीक ही रहेगा लेकिन उन्हें विलंब से सफलता मिलेगी और उन्हें साझेदारी में सावधानी रखनी होगी।

अंकों का गणित येदुरप्‍पा के पक्ष

अंकों का गणित येदुरप्‍पा के पक्ष

कुल मिलाकर अंकों का गणित येदुरप्‍पा के पक्ष में ही दिख रहा है, देखना दिलचस्प होगा कि आज की शाम उनके दावों को सही साबित करते हुए उनके लिए खुशियां लाती है कि नहीं।

कर्नाटक का राज

कर्नाटक का राज

आपको बता दें कि 12 मई को कर्नाटक विधानसभा में 222 सीटों के लिए चुनाव हुए थे यानी बहुमत के लिए 112 सीटों की जरूरत है, 15 मई को आए नतीजों में बीजेपी को 104 सीट मिली है जबकि जेडीएस को 37 और कांग्रेस ने 78 सीटों पर विजय हासिल की है। जबकि 1 सीट बसपा और 2 निर्दलीय को मिली है, यानी बहुमत साबित करने के लिए बीजेपी को अभी भी 8 विधायकों की जरूरत पड़ेगी लेकिन जेडीएस के कुमारस्वामी दो सीटों से जीतकर विधायक बने हैं, ऐसे में उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना पड़ेगा तो फिर 221 सीट के लिहाज से बीजेपी को 111 सीटों की जरूरत पड़ेगी बहुमत साबित करने के लिए, अब इस मैजिक नंबर को जो हासिल कर लेगा, कर्नाटक का राज उसे ही मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+