18 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक गुरु अस्त, शुभ कार्यो पर रहेगा प्रतिबंध

Jupiter Tara Asta or Guru Asta Starts On January 18th 2021: संवत् 2077 पौष शुक्ल पंचमी दिनांक 18 जनवरी से माघ शुक्ल प्रतिपदा 12-13 फरवरी 2021 तक गुरु अस्त रहेंगे। इस कारण विवाह, मुंडन आदि शुभ कार्यो पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन अत्यावश्यक कार्यो को करने की अनुमति शास्त्र देते हैं। उसके लिए गुरु की विशेष शांति पूजा करके कार्य किए जा सकते हैं।

18 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक गुरु अस्त, जानिए असर

गुरु अस्त की अवधि 26 दिन

गुरु 18 जनवरी को रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर पश्चिम में अस्त होगा और 12 फरवरी को मध्यरात्रि के बाद अर्थात् 13 फरवरी को सूर्योदय पूर्व रात्रि में 3 बजकर 21 मिनट पर पूर्व में उदय होगा। 13 फरवरी को ही रात्रि में 10 बजकर 51 मिनट पर शुक्र अस्त हो जाएगा।

तीन दिन पहले से शुभ कार्य बंद

गुरु के अस्त होने से तीन दिन पहले से वार्धक्य काल और उदय होने के तीन दिन बाद तक बाल्यत्व काल रहता है। अर्थात् अस्त होने के तीन दिन पहले से शुभ कार्य प्रतिबंधित हो जाते हैं तथा उदय होने के तीन दिन बाद तक ग्रह का बाल्यकाल रहने से शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

क्या कार्य रूकेंगे

बृहस्पति को शुभ और मांगलिक कार्यो का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है। जब बृहस्पति सूर्य से 11 डिग्री से निकट आ जाता है तो अस्त हो जाता है। शुभ कार्यो में बृहस्पति का तेजवान होना आवश्यक है। इसलिए बृहस्पति के अस्त होने से विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, शपथ ग्रहण, शिलान्यास, व्रत-उद्यापन, यज्ञोपवित आदि करना वर्जित रहता है।

राशियों पर असर

वर्तमान में बृहस्पति अपनी नीच राशि मकर में गोचर कर रहे हैं। अस्त होने से उन लोगों को राहत मिलेगी जिनकी कुंडली में बृहस्पति मकर राशि में हैं या जिनकी कुंडली में बृहस्पति पर अशुभ ग्रहों की दृष्टि होने से वे बुरा प्रभाव दे रहे हैं। जिनके विवाह संबंध तय होने में अब तक बाधा आ रही थी, वह भी दूर होने की संभावना बनेगी।

क्या उपाय किए जाएं

अस्त होने की अवधि में ग्रह स्वयं भी पीड़ा भोगता है। इसलिए बृहस्पति की शुभता के लिए, शांति के लिए बृहस्पति के मंत्र ऊं ज्ञां ज्ञीं ज्ञूं स: जीवाय स्वाहा: मंत्र का नित्य एक माला जाप करना चाहिए। बृहस्पति के निमित्त पीला अनाज, पीले वस्त्र, घी, पीले फल, धार्मिक पुस्तकें, शहद आदि का दान करना चाहिए।

Makar Sankranti 2021 : आज से खरमास खत्म लेकिन शुरू नहीं होगा बैंड-बाजा-बारात का सीजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+